LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

सांसद खेल महोत्सव 2025-26 : जोन क्षेत्र क्र. 01 पीएमश्री लैलूंगा के खेल मैदान में हुआ खेलों का शुभारंभ

Spread the love

सांसद खेल महोत्सव 2025-26 : जोन क्षेत्र क्र. 01 पीएमश्री लैलूंगा के खेल मैदान में हुआ खेलों का शुभारंभ

लैलूंगा। सांसद खेल महोत्सव 2025-26 के तहत विकासखण्ड लैलूंगा के जोन क्षेत्र क्रमांक 01 लैलूंगा में आज खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ पीएमश्री स्कूल लैलूंगा के खेल मैदान में संपन्न हुआ।
यह आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लैलूंगा श्रीमती प्रीति नायडू के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया। खेल महोत्सव में 15 से 20 वर्ष एवं 20 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अंतर्गत एकल खेल प्रतियोगिताएं तथा 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के टीम गेम्स का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकस्सी जैसे टीम खेलों के साथ-साथ ग्रामीण आंचल की परंपरा और संस्कृति से जुड़े फुगड़ी, गेड़ी दौड़, लंबी कूद, 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत लैलूंगा के उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद श्रीमती सबिता नटवर निगानियां, श्रीमती पुनम कौशिक, समाजसेविका श्रीमती गीतिका दीपक सिदार एवं रविन्द्र भगवत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खेल मैदान उत्साह और ऊर्जा से सराबोर था। लैलूंगा कन्या स्कूल, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लैलूंगा, पोतरा, कुपाकानी, पाकरगांव एवं कुंजारा संकुल के छात्र-छात्राओं ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा और खेल भावना ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के संचालन में प्राचार्य आर. एस. नारंग, टीकाराम गुप्ता, संजय बहिदार, सुदर्शन चौधरी, उमाशंकर टंडन सहित जोन क्षेत्र के सभी शैक्षिक समन्वयक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समर्पित भूमिका निभाने वाले सभी शिक्षकों और अधिकारियों को उपस्थित जनसमूह द्वारा सराहा गया। इस अवसर पर जोन क्षेत्र के नोडल अधिकारी श्री लालसाय भगत ने जानकारी दी कि सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान देना, उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करना और राष्ट्रीय स्तर तक मंच उपलब्ध कराना है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.