LATEST NEWS
*महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गौरीशंकर मंदिर नहरपारा में सामूहिक रुद्राभिषेक* *लैलूंगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला लाभ* *राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को* *मातृ-शिशु 100 बिस्तरीय अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान* रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! 30 लाख के गबन में तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम गिरफ्तार
कुटरचित दस्तावेजों के सहारे शासकीय राशि की हे...
लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने दिया गया आवेदन लैलूंगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!
February 18, 2026

सुरंगपानी में ताबड़तोड़ छापा — फुटकर व्यापारी के घर से 700 क्विंटल अवैध धान जप्त!

WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.31.44_436f42bb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.39_e7a6569b
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.38_f60ada22
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.23.07_23afb6cb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 21.58.35_92380853
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.58.12_b9c15691
WhatsApp Image 2024-08-12 at 21.59.50_d7ddc622
Spread the love

सुरंगपानी में ताबड़तोड़ छापा — फुटकर व्यापारी के घर से 700 क्विंटल अवैध धान जप्त!

राजस्व अधिकारी ऋतुराज की सटीक कार्यवाही से मचा हड़कंप!

जशपुर – पथलगाव क्षेत्र में अवैध धान संग्रहण पर लगाम कसने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह से एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में राजस्व विभाग की टीम ने सुरंगपानी निवासी अमन गुप्ता, जो स्थानीय फुटकर व्यापारी हैं, के घर पर आज सुबह ताबड़तोड़ छापा मारा, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, राजस्व अधिकारी ऋतुराज के नेतृत्व में गठित टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अमन गुप्ता  सुरंगपानी निवाशी अपने घर और गोदाम में भारी मात्रा में अवैध धान का भंडारण कर रहा है, जिसे वह समर्थन मूल्य पर बेचने की फिराक में था। सूचना मिलते ही बिना समय गंवाए टीम मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली, जिसमें लगभग 700 क्विंटल धान का अवैध जखीरा बरामद किया गया।

छापे के दौरान धान की बोरियों के ढेर देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। धान बिना किसी खरीदी पंजीयन या परिवहन दस्तावेज़ के रखा गया था, जो सीधा अवैध भंडारण के दायरे में आता है। मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारी ऋतुराज ने तत्काल धान को जप्त करते हुए पंचनामा तैयार किया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

कार्यवाही के समय राजस्व निरीक्षक, पटवारी, पुलिस बल एवं अन्य अमले मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, अमन गुप्ता यह धान आसपास के किसानों  और ओडिशा से कम कीमत पर खरीद कर अवैध रूप से जमा करता था, ताकि सरकारी खरीदी केंद्रों में ऊँचे दामों पर बेच सके। इस पूरे नेटवर्क में और भी कई लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने राजस्व विभाग की इस सटीक कार्यवाही की सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे व्यापारी किसानों की मेहनत का शोषण करते हैं और काला कारोबार कर मुनाफा कमाते हैं, इसलिए इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही  जरूरी है।

राजस्व अधिकारी ऋतुराज ने कहा कि “किसी भी हालत में अवैध धान भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले के हर कोने में निगरानी बढ़ाई गई है और आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।”

इस कार्यवाही के बाद लैलूंगा व जशपुर बॉडर आसपास के व्यापारियों में खलबली मच गई है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि धान खरीदी में गड़बड़ी या अवैध भंडारण करने वालों पर अब सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

अब सवाल यह है कि अमन गुप्ता अकेला खिलाड़ी है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है?
राजस्व विभाग की अगली कार्यवाही पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हैं।

#_बिग_एक्शन #राजस्व_विभाग_की_कार्यवाही #700क्विंटल_धान_जप्त #अवैध_भंडारण_पर_शिकंजा #ऋतुराज_की_ताबड़तोड़_टीम

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.