LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत

Spread the love

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत

लैलूंगा के ग्राम जमुना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत बच्ची के पिता का नाम उग्रसेन चौहान निवासी ग्राम जमुना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची घर के पास बालू में खेल रही थी तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक CG 13 BA 2464 अनियंत्रित होकर बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बच्ची की मौके पर मौत हो गई

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मातम का माहौल बन गया। वहीं ग्रामीणों में घटना से गहरा आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को एम्बुलेंस के माध्यम से लैलूंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लैलूंगा पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के संबंध में पूछताछ करते हुए अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.