LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*लैलूंगा में धान खरीदी अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का उग्र आंदोलन*

Spread the love

*लैलूंगा में धान खरीदी अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का उग्र आंदोलन*

लैलूंगा में सैकड़ों किसानों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही और सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

*कांग्रेस की प्रमुख मांगें:*

– सभी पंजीकृत किसानों को तत्काल टोकन जारी कर धान खरीदी शुरू की जाए।
– किसानों पर दबाव बनाकर रकबा समर्पण कराने की प्रक्रिया को तत्काल बंद किया जाए।
– प्रति दिवस औसत धान खरीदी की लिमिट बढ़ाई जाए।
– राज्य सरकार अपने पूर्व घोषित वादे के अनुसार 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी सुनिश्चित करे।
– संपूर्ण पंजीयन के आधार पर सभी किसानों का धान खरीदा जाए।

*पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने कहा कि किसानों के साथ जो हो रहा है वह सीधा-सीधा अन्याय है। भाजपा सरकार किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है, जबकि जमीनी हकीरत इसके विपरीत है।*

*निवर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने ही घोषित निर्णयों से पीछे हट रही है।*

*पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशोमती सिंह ने प्रशासन से तत्काल टोकन जारी कर खरीदी शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि यदि किसानों को और परेशान किया गया तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।*

*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष वीरेंद्र शाह ने अपने आक्रामक संबोधन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय, शोषण या भेदभाव को स्वीकार नहीं करेगी।*

*कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक गोयल, सत्यनारायण शर्मा, हृदय राम दाऊ, राकेश बहेरा, जुगलाल भगत, रायमती भगत, ललित राठिया, निधि भोय, प्रमोद प्रधान, करुणा प्रधान, अप्रांश सिन्हा, सीताराम यादव, आकृत सारथी, शानू खान, तेजस बंजारे, धर्मेंद्र बेहरा, मोहर लाल साहू, पांडव प्रधान, बाबूलाल बंजारे, धर्मेंद्र बानी, राज पटेल, शिव शंकर, धर्म व्रत बरुआ, दिलेश्वर सिदार, वसीम अहमद, धन सिंह दीवान आदि के साथ सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान सम्मिलित रहे।*

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.