LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*आस्था का अनूठा संगम: लभनीपारा में कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय रामायण महोत्सव का भव्य शुभारंभ*

Spread the love

*आस्था का अनूठा संगम: लभनीपारा में कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय रामायण महोत्सव का भव्य शुभारंभ*

लैलूंगा/कोडासिंया: ग्राम पंचायत कोडासिंया के लभनीपारा में आज से पांच दिवसीय ‘रामायण महोत्सव 2026’ का श्रद्धापूर्ण आगाज हो गया है। शुक्रवार सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ इस आयोजन की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने सिर पर कलश धारण और पूरे गांव का भ्रमण किया। यह महोत्सव आगामी 27 जनवरी तक निरंतर चलेगा।


पिछले 9 वर्षों की सफल निरंतरता के बाद इस वर्ष यह आयोजन अपने 10वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। खास बात यह है कि इस अनुष्ठान में केवल लभनीपारा ही नहीं, बल्कि फरसाकानी, मुड़ागांव, सुकवास और तारागढ़ के ग्रामीण भी बढ़-चढ़कर आर्थिक और शारीरिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। ग्रामीण अपने सामर्थ्य अनुसार चावल और धन का दान कर इस भक्तिमय महायज्ञ को सफल बना रहे हैं।


इस महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पवित्रता है। इन पांच दिनों तक पूरे क्षेत्र में मद्यपान (शराब) और मांसाहारी भोजन पूर्णतः प्रतिबंधित रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान गांव में कोई विवाद नहीं होता और केवल भाईचारे का माहौल रहता है। बच्चे, बूढ़े और महिलाएं सभी एक समान उत्साह के साथ भक्ति के सागर में गोते लगाते हैं।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.