LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

गणतंत्र दिवस पर लैलूंगा में देशभक्ति का ज्वार — शान-ओ-शौकत के साथ फहराया तिरंगा

Spread the love

गणतंत्र दिवस पर लैलूंगा में देशभक्ति का ज्वार — शान-ओ-शौकत के साथ फहराया तिरंगा

लैलूंगा | 26 जनवरी
नगर पंचायत लैलूंगा में 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर पंचायत परिसर में शान के साथ तिरंगा फहराया गया, जहां भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इस गरिमामयी अवसर पर नगर अध्यक्ष कपिल सिंघानियां ने ध्वजारोहण किया। उनके साथ नगर उपाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, लैलूंगा थाना प्रभारी, नगर पंचायत के पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की गूंज ने माहौल को और भी भावुक व गौरवमयी बना दिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में संविधान की ताकत, लोकतंत्र की मजबूती और देश की एकता-अखंडता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान नगर में शांति, सद्भाव और विकास का संदेश दिया गया। समारोह ने यह साफ कर दिया कि लैलूंगा राष्ट्रभक्ति में किसी से कम नहीं।

जय हिंद… जय भारत!

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.