LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

शहर के भीतर से गुजर रहे भारी वाहन, खतरे में जान

शहर के भीतर बेखौफ घुस रहे ट्रकों से लोग परेशान हैं।

Spread the love

शहर के भीतर से गुजर रहे भारी वाहन, खतरे में जान

शहर के भीतर बेखौफ घुस रहे ट्रकों से लोग परेशान हैं।


लैलूंगा/ शहर के भीतर बेखौफ घुस रहे ट्रकों से लोग परेशान हैं। तेज रफ्तार भारी वाहनों के आने-जाने से खतरा और बढ़ गया है। हमेशा दुर्घटना  की आशंका बनी रहती है। वही भारी वाहनों का आवागमन जब से लैलूंगा नगर के भीतर से शुरू हुआ है लोगो की जान की खतरा बढ़ गई है वही कई लोगो की भारी वाहनों की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। शहर के भीतर भारी वाहनों को तेज रफ्तार में दौड़ाया जा रहा है आज रात्रि में लगभग 9 बजे लैलूंगा के राइस मिलर विकास मित्तल की गाड़ी को पीछे लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मारी जिसके बाद भारी वाहन भागने लगा था परंतु शहर के अंदर ही वाहन को रोक लिया गया रोकने पर पता चला की वाहन चालक शराब के नशे में था ठोकर इतनी जबरजस्त की वेन्यू कार की पीछे के परखच्चे उड़ गए हालाकि अनहोनी होने से बच गई जिसके बाद अक्रोशित लोगो ने गाड़ियों की आवागमन बंद कर दिया और पुलिस के साथ तहसीलदार एस डी एम को मौके पर आने मजबूर के दिया काफी समय तक सड़क बाधित रही गौरव पथ के दोनो तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रही अक्रोषित लोगो का मांग था की भारी वाहनों को शहर के अंदर से आना जाना बंद कराए साथ शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों को प्रतिदिन चेकिंग करते हुए कार्यवाही करने की मांग किया गया वही स्कूल टाइम के समय भारी वाहनों को शहर के बाहर रोकने की मांग की है मौके पर एस डीएम के आने के बाद काफी हु हल्ला के बाद कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद अक्रोशित भिड़ ने रास्ता खाली किया एवं कार को ठोकर मारने वाले ट्रक को पुलिस जप्ती बनाकर वाहन चालक के उपर 185 का कार्यवाही की गई है 

जब से भारी वाहनों की आवाजाही  शहर के अंदर होने लगे है जब से कई  लोगों की मौत सड़क दुर्घटना से हुई है। कई बार प्रशासन को आवेदन देकर भारी वाहनों को शहर अंदर प्रवेश बंद कराने निवेदन किया गया था लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर ध्यान नही दिया गया वही भारी वाहनों पर कार्रवाई नहीं होने से वाहन चालकों की हौसले बुलंद हो गए हैं इसलिए चालक बेखौफ होकर वाहन दौड़ाते हैं। शहर के भीतर से गुजरने वाले भारी वाहनों को रोकने वाला कोई नहीं।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.