LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, प्लेटिना चालक लहूलुहान

Spread the love

लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, प्लेटिना चालक लहूलुहान

लैलूंगा–रायगढ़ मुख्य मार्ग पर आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार से आ रही दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे में प्लेटिना मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के सिर  और नाक कान और शरीर से काफी खून बह रहा था और वह मौके पर ही बेहोश होकर सड़क पर पड़ा रहा। आसपास के लोगों ने तुरंत सहायता के लिए दौड़ लगाई, लेकिन हालत नाजुक देख सभी घबरा गए।

इसी दौरान मौके पर मौजूद लैलूंगा प्रेस क्लब अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल पहल की। उन्होंने बिना देर किए घायल युवक को अपनी निजी कार में बैठाया और सीधे लैलूंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया और युवक की हालत पर निगरानी रखी जा रही है।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को भी दे दी गई। बताया जा रहा है कि हादसा संभवतः तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लैलूंगा–रायगढ़ रोड पर आए दिन तेज गति से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सख्ती से यातायात नियमों का पालन करवाया जाए, स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। समय रहते मदद पहुंचने से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.