LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़!

Spread the love

रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़!

एक्सपायरी डेट गुजरने के बाद भी धड़ल्ले से बिक रही मिरिंडा, थम्सअप और पेप्सी

रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है। स्टेशन परिसर में संचालित एक दुकान पर कथित रूप से एक्सपायरी डेट गुजर चुकी ठंडी पेय पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। यात्रियों ने आरोप लगाया है कि दुकान संचालक द्वारा Mirinda, Thums Up, Pepsi और Coca-Cola जैसी ब्रांडेड कोल्ड ड्रिंक्स एक्सपायरी डेट के बाद भी बेची जा रही हैं।

यात्रियों के अनुसार, जब बोतलों की एक्सपायरी डेट जांची गई तो पाया गया कि कई बोतलों की निर्धारित तिथि बीत चुकी है। इसके बावजूद दुकानदार उन्हें सामान्य कीमत पर बेच रहा था। यह लापरवाही न सिर्फ उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ भी है। एक्सपायरी पेय पदार्थों के सेवन से फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

कुछ यात्रियों ने बताया कि जब इस संबंध में दुकानदार से सवाल किया गया तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और बात को टालने की कोशिश की। रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थान पर इस प्रकार की अनियमितता कई सवाल खड़े करती है। आखिर खाद्य सुरक्षा विभाग और रेलवे प्रशासन की निगरानी व्यवस्था कहां है?

रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्री आते-जाते हैं। ऐसे में यदि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह बड़ी लापरवाही साबित हो सकती है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने मांग की है कि संबंधित दुकान की तत्काल जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।

यह मामला उपभोक्ता सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों से जुड़ा हुआ है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। अब देखना यह होगा कि रेलवे प्रशासन और खाद्य विभाग इस गंभीर मामले पर कितनी तत्परता से कार्रवाई करते हैं या फिर यात्रियों की सेहत यूं ही जोखिम में डाल दी जाएगी।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.