LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को*

Spread the love

*राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को*

*3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त* 

रायगढ़, 12 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यह उड़नदस्ता दल परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी करेंगे।
            उड़नदस्ता दल 22 फरवरी को जिला कोषालय, रायगढ़ से गोपनीय सामग्री प्राप्त कर परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पूर्व संबंधित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचायेंगे। परीक्षा समाप्ति के पश्चात केंद्राध्यक्षों से सीलबंद गोपनीय सामग्री प्राप्त कर उसे सुरक्षित रूप से जिला कोषालय में जमा करेंगे। गोपनीय सामग्री प्राप्त करने हेतु दल को प्रातः 7 बजे तथा दोपहर 12 बजे जिला कोषालय, रायगढ़ में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। यहा आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
             कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1501 पीएमश्री शास.नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल रायगढ़, 1503 शास.हायर सेेकेण्डश्री स्कूल जूटमिल रायगढ एवं 1504 शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल राजीव गांधी नगर मिट्ठुमुड़ा रायगढ़ के लिए उड़नदस्ता दल जिला विपणन अधिकारी सुश्री जान्हवी जिल्हारे मोबा. 78280-795822, सउपनि-रक्षित केन्द्र श्री हेतराम सिदार मोबा.94255-40417 एवं प्र.आर.-581 पुलिस कार्यालय रायगढ़ श्री ईश्वर उरांव मोबा. 74892-01914 को शामिल किया गया है। इसी तरह परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1502 शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल चक्रधर नगर रायगढ़, 1508 कालेज ऑफ एग्रीकल्चर एण्ड रिसर्च स्टेशन बोईरदादर रायगढ एवं 1511 शास. हायर सेकेण्डरी स्कूल टारपाली गोपालपुर रायगढ़ में उप संचालक कृषि श्री अनिल वर्मा मोबा.96690-63346, सहा.उप नि. श्री गौतम ठाकुर मोबा.93014-95752 एवं प्र.आर. श्री पदमन मानिकपुरी मोबा.9096814535 को नियुक्त किया गया है। परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1505 शास.गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल रायगढ़ 1507 शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल रामभांठा एवं 1512 शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल उर्दना रायगढ़ में उप संचालक नगर एवं ग्राम निवेश रायगढ़ श्री के.एस.कंवर मोबा.99071-34459, सउप नि रक्षित केन्द्र श्री संदीप गायकवाड मोबा.9479270272 एवं प्र.आरक्षक श्री सुरेश मिंज को दल में तैनात किया गया है। परीक्षा केन्द्र 1509 शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल चांदमारी, 1506 किरोड़ीमल शास.पालीटेक्निक चक्रधर नगर रायगढ़ एवं 1514 शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल कोतरलिया रायगढ़ में सहायक संचालक मत्स्य श्री सतीश गुप्ता मोबा.83197-81073, सउपनि थाना जूटमिल श्री राजेन्द्र सिंह एवं प्र.आरक्षक श्री श्यामलाल महंत मोबा.9993435746 को दल में शामिल किया गया है। परीक्षा केन्द्र 1510-केएमटी शास.गर्ल्स कालेज गांधी चौक  रायगढ़ एवं परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1513 शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल धनागर रायगढ़ में जिला पंजीयक श्री दीपक मंडावी मोबा. 88171-06749, सउपनि श्री उमा शंकर नायक मोबा.99930-93783 एवं प्र.आर थाना अजाक श्री अनंत साहू मोबा. 9131826986 को दल में नियुक्त किया गया है। इसी तरह जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री सिल्वेस्टर कुजूर, सउपनि श्री रमेश शर्मा एवं प्रआर थाना चक्रधरनगर श्री संजय तिवारी को आरक्षित रखा गया है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.