LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*लैलूंगा में गुंडागर्दी का तांडव : महिलाओं के सम्मान में आवाज उठाना पड़ा भारी, दबंगों ने सरेराह भाइयों को लहूलुहान किया ; FIR दर्ज…*

Spread the love

*लैलूंगा में गुंडागर्दी का तांडव : महिलाओं के सम्मान में आवाज उठाना पड़ा भारी, दबंगों ने सरेराह भाइयों को लहूलुहान किया ; FIR दर्ज…*

*रायगढ़।* कानून का खौफ खत्म और गुंडों का राज शुरू? लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम गोसाईडीह में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। महिलाओं के सामने अश्लील गालियां देने से मना करने पर छोटू साबर और उसके साथियों ने दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया।

*सम्मान की रक्षा करने वाले पर ‘चूड़े’ और मुक्कों की बौछार :* घटना रविवार दोपहर की है, जब मोहनपुर निवासी नारायण साहू किराना दुकान पर सामान लेने पहुंचा था। वहां पहले से मौजूद आरोपी छोटू साबर अपनी मर्यादा भूलकर महिलाओं के सामने गंदी-गंदी गालियां बक रहा था। जब नारायण ने एक जागरूक नागरिक होने का परिचय देते हुए उसे टोकने की हिम्मत की, तो आरोपी ‘हैवानियत’ पर उतारू हो गया।

पीड़ित का गला दबाया गया, कॉलर पकड़कर मां-बहन की ऐसी गालियां दी गईं जिसे कागज पर लिखना भी मुमकिन नहीं है। इतना ही नहीं, हाथ में पहने धातु के कड़े (चूड़े) और मुक्कों से नारायण के चेहरे, नाक और पेट पर वार किए गए।

*बचाने आए भाई का फोड़ा सिर, नाक से बहा खून :* जब नारायण का भाई तेज कुमार उसे बचाने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा। मेडिकल रिपोर्ट (MLC) की मानें तो हमला इतना बर्बर था कि पीड़ितों के नाक से खून बहने लगा, घुटने छिल गए और सिर पर गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। डॉक्टर ने स्थिति को देखते हुए ‘प्रकृति की चोट’ (Nature of Injury) जानने के लिए विशेषज्ञ जांच की सिफारिश की है।

*पुलिस की कार्रवाई :* BNS की सख्त धाराओं में केस दर्ज – लैलूंगा पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। FIR संख्या 0057 के मुताबिक, आरोपी छोटू साबर और उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

*बड़ा सवाल :* क्या अब समाज में महिलाओं के सम्मान के लिए बोलना गुनाह हो गया है? क्या दबंगों के मन से पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है? ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.