LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

स्व. रामभतेरी अग्रवाल प्रतिभावान छात्रा पुरस्कार से उमे सलमा सम्मानित

Spread the love

स्व. रामभतेरी अग्रवाल प्रतिभावान छात्रा पुरस्कार से उमे सलमा सम्मानित

लैलूंगा- शासकीय संत गहिरा गुरु रामेश्वर महाविद्यालय, लैलूंगा में आयोजित गरिमामय वार्षिकोत्सव समारोह में सत्र 2025-26 की बी.एससी. तृतीय वर्ष की छात्रा उमे सलमा, पिता खलील अंसारी, को स्व. रामभतेरी प्रतिभावान छात्रा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उमे सलमा ने बी.एससी. तृतीय वर्ष में 1347/1800 अंक (74.83 प्रतिशत) प्राप्त कर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण रहा।
स्व. रामभतेरी अग्रवाल प्रतिभावान छात्रा पुरस्कार महाविद्यालय के स्नातक की तीनों संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है। यह पुरस्कार में मोमेंटो, प्रसस्ति पत्र, प्रोत्साहन राशि से हर साल स्व रामभतेरी के सुपुत्र उमेश अग्रवाल द्वारा हर वर्ष दिया जाता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यानंद राठिया (पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन)कपिल सिंघानिया (अध्यक्ष, नगर पंचायत लैलूंगा),
मनोज अग्रवाल (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा) उमेश अग्रवाल(समाजसेवी व उपाध्यक्ष भाजपा लैलूंगा) ने छात्रा को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है, और उमे सलमा ने यह सिद्ध कर दिखाया है।
विशिष्ट अतिथियों में कपिल सिंघानिया (अध्यक्ष, नगर पंचायत लैलूंगा),
मनोज अग्रवाल (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा),
कृष्णा जायसवाल (उपाध्यक्ष नगर पंचायत लैलूंगा),
रीना भगत (मंत्री, जिला भाजपा रायगढ़),
स्नेह लता सिदार (मंत्री, जिला भाजपा रायगढ़),
उमेश अग्रवाल (समाजसेवी व उपाध्यक्ष लैलूंगा),
थाबिरो यादव (उपाध्यक्ष भाजपा लैलूंगा),
पारेश्वर प्रधान (पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपुर),
सरिता पटेल (पार्षद),
पूनम कौशिक (महामंत्री),
ललित प्रधान (पूर्व सांसद प्रतिनिधि, महाविद्यालय लैलूंगा),
दीपक शर्मा (मंत्री) एवं
सुषमा भगत (सरपंच, ग्राम पंचायत कुंजारा) की उपस्थिति रही। महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक व छात्र छात्राओं के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे लैलूंगा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.