LATEST NEWS
April 4, 2026

*प्रेस विज्ञप्ति* 💥

WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.31.44_436f42bb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.39_e7a6569b
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.38_f60ada22
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.23.07_23afb6cb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 21.58.35_92380853
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.58.12_b9c15691
WhatsApp Image 2024-08-12 at 21.59.50_d7ddc622
Spread the love

💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥

💥 *रायगढ़ पुलिस* 💥

*दिनांक – 16.03.2026*

🚨 *“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर सप्ताह के भीतर बड़ी कार्रवाई, चार वाहनों से 88 टन स्क्रैप जब्त*

🚨 *पूंजीपथरा, पुसौर और कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई में करीब 28.69 लाख का स्क्रैप और 40 लाख के वाहन जब्त*

🚨 *कुल 68.69 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई*

🚨 *“ऑपरेशन प्रहार” में जिले में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का सख्त प्रहार : एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह*

      *16 मार्च, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पिछले 48 घंटों में तीन थाना क्षेत्रों में अवैध कबाड़ परिवहन पर सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार ट्रक/अल्ट्रा वाहनों से करीब 88 टन लोहे का स्क्रैप जब्त किया गया है। जब्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख 69 हजार रुपये है, जबकि कार्रवाई में जब्त वाहनों की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। इस प्रकार चारों कार्रवाई में कुल 68 लाख 69 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

➡️ *अवैध कबाड पर पूंजीपथरा पुलिस की दोहरी कार्रवाई*-

       थाना पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध कबाड़ परिवहन पर शिकंजा कसा। दिनांक 15 मार्च को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में गेरवानी चौक में 18 चक्का ट्रक क्रमांक CG13AZ7090 को रोककर जांच की गई, जिसमें करीब *31 टन लोहे का एंगल, छड़ एवं मशीनरी पार्ट्स का स्क्रैप* लोड मिला, जिसकी कीमत लगभग 10,30,500 रुपये आंकी गई। वाहन चालक *नितीश कुमार (25 वर्ष) निवासी कनाई थाना चारपोखरी जिला आरा भोजपुर (बिहार)* के कब्जे से उक्त स्क्रैप जब्त कर उसके विरुद्ध धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई करते हुए धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

        इसी थाना क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई में सूचना मिली कि पत्थलगांव से रायगढ़ की ओर एक 6 चक्का अल्ट्रा वाहन में अवैध कबाड़ प्लांट में खपाने के लिए लाया जा रहा है। पूंजीपथरा पुलिस ने गेरवानी चौक में वाहन क्रमांक CG 04 D 0820 को रोककर जांच की, जिसमें करीब *12 टन लोहे का स्क्रैप* लोड पाया गया। वाहन चालक *मो. जांहगीर अंसारी (48 वर्ष) निवासी ग्राम अर्रू थाना तेनहा जिला लोहरदगा (झारखंड)* से कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर उसके विरुद्ध धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई।

➡️ *अवैध कबाड पर पुसौर पुलिस की सप्ताह में दूसरी कार्रवाई*-

          वहीं थाना पुसौर पुलिस ने सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए दिनांक 15 मार्च को सरिया से पुसौर की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक OD-09-N-9105 को रोककर जांच की। ट्रक में लोहे का कबाड़ लोड मिला। चालक *विजेन्द्र लाहुर (50 वर्ष) निवासी चचौरा थाना सब जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश)* से पूछताछ में उसने कबाड़ को रायगढ़ ले जाना बताया, लेकिन परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने संदेह के आधार पर *25.620 टन स्क्रैप (कीमत 7,68,600 रुपये)* तथा ट्रक (कीमत लगभग 15 लाख रुपये) जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की।

  ➡️ *गस्त दौरान अवैध कबाड़ पर कोतरारोड़ पुलिस की सटिक कार्रवाई*-

    इसी क्रम में थाना कोतरारोड़ पुलिस ने भी रात्री गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर कोसमनारा तिराहा में नाकेबंदी कर 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 13 LA 5899 को रोककर जांच की। वाहन चालक *मनोज यादव (40 वर्ष) निवासी छोटेवां थाना अवतार नगर जिला सारण (बिहार)* ने ट्रक में करीब *19 टन लोहे का छड़ के टुकड़े एवं कबाड़* रायगढ़ ले जाना बताया। माल के संबंध में कागजात प्रस्तुत करने नोटिस देने पर चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने करीब 5,70,000 रुपये कीमत का स्क्रैप सहित ट्रक को जब्त कर धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई की तथा चालक पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* –

          *“जिले में अवैध कबाड़ परिवहन और चोरी के माल की खरीदी-फरोख्त पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”*

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.