LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

विकासखंड लैलूंगा में मेगा पीटीएम की तैयारी जोरों पर*

*पालकों को घर-घर जाकर दे रहे निमंत्रण*

Spread the love

*विकासखंड लैलूंगा में मेगा पीटीएम की तैयारी जोरों पर*

*पालकों को घर-घर जाकर दे रहे निमंत्रण*

रायगढ़, 5 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में शिक्षा में गुणवत्ता के विकास हेतु स्कूल में पालकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के क्रम में 6 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ लैलूंगा विकासखंड के सभी संकुलों में संकुल स्तरीय एक साथ मेगा पालक-शिक्षक बैठक आयोजित किया जा जाएगा। जिसके मॉनिटरिंग हेतु राज्य से लेकर विकासखंड स्तर के अधिकारियों को जिम्मा दिया गया है। लैलूंगा विकासखण्ड में भी सभी 47 संकुलों के लिये निरीक्षण कर्ता अधिकारियों की नियुक्ति जिला कार्यालय से कर दी गई है।
            मेगा पीटीएम के लिए राज्य एवं जिले के निर्देशानुसार विकासखंड लैलूंगा के सभी 47 संकुलों में संकुल स्तरीय मेगा पीटीएम की तैयारी जोर.शोर से चल रही है। जिसके लिये पालको, जनप्रतिनिधियों, आमंत्रित सदस्यों को निमंत्रण पत्र छपाई एवं बाटने का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। इस बैठक में पालकों के साथ, स्थानीय जनप्रतिनिधि, डॉक्टर, शिक्षाविद, मोटिवेटर, काउंसलर शामिल होंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा गुणवत्ता विकास करना, इस हेतु 12 बिंदुओं पर चर्चा का मुख्य बिंदु निर्धारित किया गया है। मुख्य 12 बिंदुओं में मेरा कोना का निर्माण करना तथा उस पर चर्चा करना, छात्र दिनचर्या, बच्चों ने उस दिन क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, बच्चों की अकादमिक प्रगति, पुस्तक की उपलब्धता, बस्तविहीन शनिवार, विद्यार्थियों के आयु कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी, जाति निवास आय प्रमाण पत्र बनने की स्थिति, न्योता भोजन का आयोजन, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजना की जानकारी, विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों एवं छात्रों को अवगत कराना है। रायगढ़ जिले में शिक्षा गुणवत्ता के लिये लागू मिशन उत्कर्ष के विभिन्न बिंदुओं का पालन प्रतिवेदन पालकों को बताना है। इसके अलावा ऐसे बिंदु जिन पर पालक व जन प्रतिनिधि करना चाहे सम्मिलित रहेगा।
*घर-घर जाकर दे रहे है निमंत्रण*
पालकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं अन्य आमंत्रित सदस्यों को मेगा शिक्षक-पालक बैठक में आमंत्रित करने के लिये शिक्षक और संकुल शैक्षिक समन्वयक उनके घर में जाकर निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया जा रहा है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.