LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*प्रेस विज्ञप्ति* 💥

Spread the love

💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥

💥 *रायगढ़ पुलिस* 💥

*दिनांक 22.03.2026*

🚨 *“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर अलग-अलग थानों में ताबड़तोड़ कार्रवाई —10 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक भी जब्त*

🚨 *चक्रधरनगर, जूटमिल छाल और भूपदेवपुर पुलिस की कार्रवाई में 93 लीटर महुआ शराब, 59 पाव देशी/अंग्रेजी शराब जब्त*

🚨  *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी*

  *रायगढ़, 22 मार्च*।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अभियान स्तर पर अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले 48 घंटे के भीतर थाना छाल, चक्रधरनगर, भूपदेवपुर एवं जूटमिल पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई कर 93 लीटर महुआ शराब, 59 पाव देशी/अंग्रेजी शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त दो मोटर सायकलों को जब्त किया गया है । अवैध शराब के कारोबार पर सभी थाना क्षेत्रों में प्रभावी प्रहार किया गया है।

➡️ *थाना चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब पर लगातार पांच कार्रवाई, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक बाइक भी जप्त*-

  आज दिनांक 22.03.2026 को एसएसपी श्री शशि मोहन के दिशा निर्देशन पर ऑपरेशन आघात के तहत चलाये जा रहे अभियान के शुरूवात में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा *ग्राम बंगुरसिया* में आरोपी किशन यादव (28 साल) के कब्जे से 25 लीटर, *ग्राम गोवर्धनपुर* में आरोपी छोटे लाल एक्का (32 साल) से 12 लीटर महुआ शराब, गोवर्धनपुर के आरोपी राजू एक्का (27 साल) के कब्जे से 15 लीटर तथा आरोपिया सुनीता कुजूर (36 साल) के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

     वहीं कल चक्रधरनगर पुलिस द्वारा *ग्राम पंडरीपानी पेट्रोल पंप के पास मेन रोड पर* मोटरसाइकिल से अवैध देशी शराब परिवहन करते दो आरोपी- बंधीधर सतनामी पिता स्व0 शोभा राम सतनामी निवासी महापल्ली थाना चक्रधरनगर  और राम नरेश टण्डन पिता स्व0 उत्तीम दास टण्डन निवासी ग्राम महापल्ली थाना चक्रधरनगर से 30 नग देशी प्लेन मदिरा (लगभग 5.400 लीटर) जप्त की गई।

➡️ *थाना भूपदेवपुर पुलिस की ग्राम रसियामुड़ा और दर्रामुडा में रेड, दो आरोपी महुआ और अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार*-

  आज दिनांक 22.03.2026 को भूपदेवपुर पुलिस द्वारा ग्राम रसियामुड़ा और जबलपुर में अभियान स्तर पर अवैध शराब पर कार्रवाई की गई । पुलिस टीम द्वारा गांव के बाहर अवैध रूप से महुआ शराब बनाने भट्ठी को तोड़ा गया और शराब बनाने रखे भारी मात्रा में महुआ पास को नष्टीकरण किया गया है । इस दौरान पुलिस ने आरोपी कुमार राठिया (45 वर्ष) के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर जप्त की गई। पुलिस को सूचना मिली थी की आरोपी घर के बाडी में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है । आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

     वहीं कल मुखबीर सूचना पर ग्राम दर्रामुडा शारडा एनर्जी 02 नम्बर गेट के पास मेन रोड में भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपी बरत लाल पटैल पिता हेमकुमार उम्र 24 वर्ष साकिन दर्रामुडा को 29 अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । आरोपी पर थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट कायम किया गया।

➡️  *थाना जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, वाहन सहित शराब जब्त*-

  कल जूटमिल पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर स्पलेंण्डर प्लस मो०सा० क सी0जी0-13-जी-9972 में  शराब परिवहन कर रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ा । आरोपी राकेश मिरधा पिता ईश्वर मिरधा उम्र 18 वर्ष 06 माह सा० ग्राम नेतनागर मौदहाभाठा वार्ड क 14 थाना जूटमिल रायगढ को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से लगभग 20 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई।

➡️ *थाना छाल पुलिस की ग्राम सारसमार में सटिक रेड कार्रवाई, अवैध शराब बेच रही महिला को किया गिरफ्तार*-

  थाना छाल पुलिस द्वारा ग्राम सारसमार में मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई कर आरोपिया श्रीमती गनेशी अजमल्ले (उम्र 23 वर्ष) के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम सारसमार मेन रोड किनारे श्रीमति गनेशी अजगल्ले द्वारा मेल रोड किनारे में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रही है ।

     उक्त सभी कार्रवाइयों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —
  *“अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, साथ ही आमजन से भी अपील है कि इस अभियान में सहयोग कर नशा मुक्त समाज के निर्माण में भागीदार बनें।”*

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.