LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ*

Spread the love

*पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ*

*नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च*

रायगढ़, 23 मार्च 2026/ जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई संस्थानों के प्राचार्यों, संस्था प्रमुखों तथा छात्रवृत्ति प्रभारियों को सूचित किया जाता है कि उनके संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के वे विद्यार्थी, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं, वे शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाइन आवेदन वेबसाईट https://postmatric-scholarship.cg.nic.inकर सकते हैं। विभाग द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के अंतर्गत कक्षा 12वीं से उच्चतर कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए पंजीयन, आवेदन, सत्यापन, स्वीकृति एवं छात्रवृत्ति वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित पोर्टल पर संचालित की जा रही है। सभी संबंधित संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे पात्र विद्यार्थियों का समय पर पंजीयन एवं आवेदन सुनिश्चित कराएं, ताकि किसी भी विद्यार्थी को छात्रवृत्ति से वंचित न होना पड़े।
              सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन/पंजीयन हेतु नवीन एवं नवीनीकरण के लिए 23 से 27 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। इसी तरह संस्थाओं द्वारा प्रपोजल लॉक कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ को प्रेषित करने की अंतिम तिथि 27 से 29 मार्च तक, शासकीय संस्था/जिला कार्यालय द्वारा स्वीकृति लॉक करने की अंतिम तिथि 29 एवं 30 मार्च तक तथा जिला कार्यालय द्वारा भुगतान हेतु राज्य कार्यालय को प्रेषित करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तक निर्धारित है। उक्त तिथि के पश्चात शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं से विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.