LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*जिले के 32 हजार भूमिहीन मजदूरों को मिला आर्थिक संबल*

Spread the love

*जिले के 32 हजार भूमिहीन मजदूरों को मिला आर्थिक संबल*

*मुख्यमंत्री श्री साय ने हितग्राहियों के खाते में अंतरित की 32 करोड़ राशि*

*ग्रामीण क्षेत्र के 30 हजार से अधिक और नगरीय क्षेत्र के 1312 हितग्राही लाभान्वित*

*तहसील स्तर पर कार्यक्रम आयोजित, हितग्राहियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र*

*पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े परिवारों को भी योजना में शामिल कर बढ़ाया दायरा*

रायगढ़, 25 मार्च 2026/ दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत रायगढ़ जिले के लगभग 32 हजार हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से राशि अंतरित करते हुए जिले के हितग्राहियों के खातों में 10-10 हजार रुपये के मान से कुल 32 करोड़ रुपये सीधे भेजे। जिले में लगभग 32 हजार हितग्राही इस योजना से लाभान्वित हुए, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के 30 हजार 730 तथा नगरीय निकाय क्षेत्र के 1 हजार 312 हितग्राही शामिल हैं।
           नगरीय क्षेत्र में नगर पंचायत घरघोड़ा के 65, धरमजयगढ़ के 563, पुसौर के 371, किरोड़ीमल नगर के 9 तथा लैलूंगा के 304 हितग्राहियों को लाभ मिला। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में खरसिया के 7391, घरघोड़ा के 1135, छाल के 790, तमनार के 2433, धरमजयगढ़ के 2313, पुसौर के 7360, मुकड़ेगा के 303, रायगढ़ के 6985 तथा लैलूंगा के 2020 हितग्राही लाभान्वित हुए। जिले के रायगढ़, पुसौर, खरसिया, धरमजयगढ़, तमनार एवं लैलूंगा तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही तथा योजना से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन कर हितग्राहियों को जानकारी दी गई। तहसील मुख्यालय रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री रामश्याम डनसेना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। बता दें कि यह योजना भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ-साथ वनोपज संग्राहक, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी तथा अन्य पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.