LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

  *शराब रेड कार्रवाई : 26 लीटर महुआ शराब के साथ स्कूटी जप्त, जप्त स्कूटी होगी राजसात*….

Spread the love

●  *शराब रेड कार्रवाई : 26 लीटर महुआ शराब के साथ स्कूटी जप्त, जप्त स्कूटी होगी राजसात*….

●  *ग्राम बंगुरसिया में चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्यवाही*….

           *06 अगस्त, रायगढ़* । कल दिनांक 05.08.2024 को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम बंगुरसिया में स्कूटी पर शराब का अवैध परिवहन कर रहे आरोपित *राजू लकडा पिता सालिक राम उम्र 46 वर्ष साकिन बंगुरसिया बडे झरिया थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़* को शराब रेड की कार्रवाई कर पकड़ा गया है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंगुरसिया का राजू लकडा अपने एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13-AV-6874 में अवैध रूप से बिक्री करने भारी मात्रा में महुआ शराब रायगढ़ की ओर ला रहा है  । रेड कार्रवाई में आरोपित के कब्जे से मिले 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन और  2-2 लीटर वाली प्लास्टिक बाटल *जुमला 26 लीटर महुआ शराब कीमती 2,600/- रूपये बरामद* कर परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13-AV-6874 समेत जप्त किया गया है । आरोपित के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में *धारा 34(2),59(क)आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई* की गई है । शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुमन चौहान, आरक्षक अभय यादव और चन्द्र कुमार बंजारे शामिल थे ।

              चक्रधरनगर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ के माध्यम से शराब प्रकरण में जप्त स्कूटी वाहन को राजसात की कार्रवाई के लिए जिला दंडाधिकारी रायगढ़ को पत्र प्रेषित किया जावेगा ।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.