*जिला संघ के निर्देशन में भारत स्काउट गाइड का जल प्याऊ सेंटर उद्घाटन*





*जिला संघ के निर्देशन में भारत स्काउट गाइड का जल प्याऊ सेंटर उद्घाटन*
लैलूंगा, रायगढ़। जिला संघ के निर्देशन में भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ लैलूंगा के द्वारा आज जल प्याऊ सेंटर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर लैलूंगा थाना इंचार्ज गिरधारी साहू जी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक अरविंद राजपूत, नगर पंचायत से प्लेसमेंट कर्मचारी अनिल कुमार बानी एवं हुरदानंद पटेल उपस्थित थे।
– जल पिलाने के लिए स्काउटर गिरधारी यादव, गोवर्धन यादव के साथ स्काउट गाइड बच्चे सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किये।
– यह जल प्याऊ सेंटर पूरा एक माह तक संचालित होगा, जिसमें शिफ्ट शिफ्ट में स्काउट बच्चे अपना सेवा कार्य देंगे।
*आयुष आरसीएम स्वदेशी केंद्र के सौजन्य से प्रारंभ:*
– यह जल प्याऊ सेंटर आयुष आरसीएम स्वदेशी केंद्र के सौजन्य से प्रारंभ किया गया है।
– आज विकासखंड स्तरीय वृहद रामनवमी शोभा यात्रा में भी स्काउट बच्चों ने सेवा कार्य किया, जिसमें लीची जूस, ग्लूकोज पानी और मीठा शरबत शोभा यात्रियों और आम राहगीरों को पिलाया गया।
Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461



