*भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर ‘गांव चलो बस्ती चलो अभियान’ सम्पन्न*







*भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर ‘गांव चलो बस्ती चलो अभियान’ सम्पन्न*
लैलूंगा, रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व जिला के निर्देशानुसार शक्ति केंद्र लैलूंगा 01 के प्रभारी आशीष मित्तल, संयोजक सुशील खलखो, सह संयोजक तनुज पटेल और राहुल सिदार द्वारा भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘गांव चलो बस्ती चलो अभियान’ चलाया जा रहा है।
*मतदान केंद्रों में अभियान सम्पन्न:*
इसके तहत शक्तिकेंद्र लैलूंगा 01 के मतदान केंद्र 52-53-54 और 55 का ग्राम चलो बस्ती चलो अभियान सम्पन्न हुआ।
*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं उपस्थिति:*
उक्त कार्यक्रम दिनांक 12/04/2026, दिन रविवार दोपहर 3.00 बजे हाई स्कूल के पीछे अम्बेडकर चौक के पास सतनामी समाज भवन लैलूंगा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह जी (सांसद राज्य सभा छत्तीसगढ़), शंभूनाथ चक्रवर्ती जी (छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड आयोग के अध्यक्ष एवं लैलूंगा विधानसभा प्रभारी), शांता साय जी (प्रदेश कार्यकारणी सदस्य), रवि भगत जी (पूर्व प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष), दीपक सिदार जी (जिला पंचायत उपाध्यक्ष), कपिल सिंघानिया जी (अध्यक्ष नगर पंचायत लैलूंगा), ज्योति भगत जी (अध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा), मनोज अग्रवाल जी (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा) सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*कार्यक्रम की प्रमुख बातें:*
1. अतिथियों द्वारा सुशासन की डबल इंजन की सरकार द्वारा जनहित में चलाये जा रहे अनेकानेक योजनाओं को विस्तार से बताया गया।
2. 1947 तक विकसित भारत संकल्प को मुख्य बिंदु बताया गया जिसके लिए भाजपा सरकार ‘सबका साथ सबका विकास’ पर ध्यान दे रही है।
3. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनता को अनेक प्रकार के लाभ प्रदान किये जा रहे हैं।
4. वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा देश सेवा और जनहित की कार्य करती है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल लैलूंगा के मंत्री, कार्यालय मंत्री, समस्त भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षद गण, जनपद सदस्य गण, जिला पंचायत सदस्य गण एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं-भगिनियों और समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रेस से शेखर जायसवाल, दीपक शर्मा, राकेश जायसवाल, अंजू महंत, नारायण महंत, उमेश साही सहित सभी मतदान केंद्रों से सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता व लाभार्थी उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन रविंद्र भागवत द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कार शर्मा, रुपेश डहरिया, बंटी यादव का विशेष योगदान रहा।
Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461



