LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

संपूर्ण भारत देश के संतों की अगुवाई में पत्थलगांव में भी सर्व हिन्दू समाज द्वारा तहसीलदार को सौंपा ; ज्ञापन एवं “गौ माता – राष्ट्र माता” समर्थन पत्रिका के 11,000 हस्ताक्षर… अर्ध सहस्त्र गौ भक्तों ने गौ माता के साथ धर्मशाला से मुख्य चौक पहुंचकर कार्यक्रम को किया संपन्न

Spread the love

संपूर्ण भारत देश के संतों की अगुवाई में पत्थलगांव में भी सर्व हिन्दू समाज द्वारा तहसीलदार को सौंपा ; ज्ञापन एवं “गौ माता – राष्ट्र माता” समर्थन पत्रिका के 11,000 हस्ताक्षर… अर्ध सहस्त्र गौ भक्तों ने गौ माता के साथ धर्मशाला से मुख्य चौक पहुंचकर कार्यक्रम को किया संपन्न

संपूर्ण भारत देश के संतो के आह्वान में पूरे देश भर के 251 तहसीलों में ज्ञापन सौंपने का एवं हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया था । जिसमें से पत्थलगांव तहसील भी सक्रिय रूप से इस अभियान में सम्मिलित हुआ , कार्यक्रम की शुरुआत मंचीय कार्यक्रम से प्रारंभ हुई । कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल ने कहा : “गौ माता का कर्ज यदि मनुष्य चाहे तो भी नहीं चुका सकता है किंतु ऐसा सोचने पर हमें उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करना समाप्त नहीं करना चाहिए । क्योंकि जन्म के कुछ महीनो के पश्चात जब बच्चा गाय का दूध पीना प्रारंभ करता है तो वह जीवन पर्यंत गौ माता का ही दूध सेवन कर अपना जीवन यापन करता है । यहां तक कि जब उसका शरीर मृत हो जाता है और वह शमशान की चिता पर लेटा होता है तो भी मुखाग्नि के लिए उसी गौ माता के दूध का बना हुआ घी उपयोग में लाया जाता है । अतः हम यह समझ सकते हैं कि गौ माता हमारे जीवन के लिए कितनी ज्यादा आवश्यक है और वह आज 80 करोड़ से 8 करोड़ की संख्या में आ चुकी है , जो की बहुत चिंतनीय विषय है । जिसके लिए तो माता को राष्ट्र माता बनाना अत्यंत आवश्यक है एवं उनका उचित सम्मान दिलाना भी” ।

संभागीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री पवन अग्रवाल (OPDP) जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा ; “जब एक आत्मा मृत्यु के पश्चात भटकते हुए परलोक को गमन करती है , तब गौ माता की पूंछ पकड़ कर ही वह आत्मा स्वर्ग की ओर जा सकती है । जन्म से लेकर मृत्यु तक एक व्यक्ति का जीवन गौ माता में आश्रित रहता है यदि गौ माता का दूध मनुष्य को ना मिले तो वह पूर्ण स्वस्थ भी नहीं रह सकता , बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज गौ माता के दूध से ही हो जाता है किंतु आज मनुष्य इस बात को नहीं समझ रहा है एवं गौ सेवा में अधिक ध्यान नहीं दे रहा है । आज हम यह देख सकते हैं कि बच्चे अपने मां-बाप की सेवा नहीं कर पा रहे हैं तो उनसे गौ सेवा की अपेक्षा रखना भी कठिन हो जाता है , किंतु आज भी ईश्वर की कृपा से समाज में ऐसे लोग हैं जो गौ सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और इसी तत्परता के कारण आज हम सभी गौ सम्मान आह्वान अभियान के कार्यक्रम में जुड़े हुए हैं । मैं कांग्रेसी होने से पहले हिंदू हूं और गाय मेरी माता है , मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि गौ माता को राष्ट्र माता बनाना ही चाहिए ।”

गुरु सिंह सिख सभा पत्थलगांव के अध्यक्ष हरजीत सिंह भाटिया जी , ब्राह्मण समाज पत्थलगांव के अध्यक्ष गणेश शर्मा जी , गुप्ता समाज से शिव शंकर गुप्ता जी , ब्रह्मकुमारी संस्था से नीलू दीदी , भोजपुरी समाज से मनोज तिवारी जी , भाजपा से अवधेश गुप्ता एवं अग्रवाल सभा पत्थलगांव से रामनिवास जिंदल जी ने भी अपनी अपनी बाते रखी एवं गौ सम्मान आह्वान अभियान का खुल कर समर्थन किया । अर्ध सहस्त्र गौसेवकों की उपस्थिति कार्यक्रम में रही और सभी की एक ही मांग थी कि ; गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए एवं उचित सम्मान प्रदान किया जाए । गौ हत्या के ऊपर उचित कार्यवाही हेतु एक सुदृढ़ कानून बनाया जाए । इसके पश्चात अर्ध सहस्त्र गौ भक्त धर्मशाला से जनांदोलन के रूप में मुख्य चौक गए एवं तहसीलदार भीष्म पटेल को राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम के ज्ञापन के साथ 11,000 गौ भक्तों के हस्ताक्षर (जो गौ माता को राष्ट्र माता बनाना चाहते है) सौंपे गए ।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.