LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*उभयलिंगी समुदाय के सशक्तिकरण की दिशा में विशेष शिविर आयोजित*

Spread the love

*उभयलिंगी समुदाय के सशक्तिकरण की दिशा में विशेष शिविर आयोजित*

*वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा पर भी दिया गया  जोर*

रायगढ़, 6 मई 2026/ उभयलिंगी व्यक्तियों को राष्ट्रीय उभयलिंगी पहचान प्रमाण-पत्र जारी करने एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा गत दिवस एक दिवसीय शिविर का आयोजन कि.शा.जिला चिकित्सालय रायगढ़ में किया गया, जिसमें उभयलिंगी समुदाय के व्यक्ति उपस्थित हुए। शिविर में विशेषकर ऐसे व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था जिनका उभयलिंगी पहचान पत्र नहीं बना है। शिविर के दौरान संबंधित व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त किए गए और उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
  शिविर में अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री कमल किशोर सिंह और वित्तीय साक्षरता सलाहकार श्री राजकुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं, बचत की आदत और उसके महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल लेनदेन, पासवर्ड की गोपनीयता, क्यूआर कोड और यूपीआई के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। उन्होंने डिजिटल फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला तथा साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी साझा की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की काउंसलर श्रीमती कांति तिवारी, रामदुलारी नायक, पुष्पा पटेल एवं प्रीति पटेल भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.