LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*86 लीटर शराब और 675 किलो महुआ लाहन जब्त*

Spread the love

*86 लीटर शराब और 675 किलो महुआ लाहन जब्त*

रायगढ़, 23 मई 2026/ जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए कुल 86.520 लीटर विदेशी एवं महुआ शराब के साथ 675 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में की गई।
             विभाग को मिली शिकायत के आधार पर टीम ने 23 मई को ग्राम गोगा मंदिर जूटमिल के पास रायगढ़ क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी बिमला बाई साहू, पति गुलाब सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी कोड़ातराई, थाना भूपदेवपुर के कब्जे से 45 नग पाव गोवा गोल्डन व्हिस्की, 19 पाव एम्पायर व्हिस्की सहित कुल 64 पाव यानी 11.520 लीटर शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। अभियान के तहत वृत्त-रायगढ़ (दक्षिण) क्षेत्र के ग्राम टपरदा में खेत के पास आबकारी विभाग ने छापा मारकर अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान 75 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 675 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया। विभाग ने मामले को जांच में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.