LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

झीरम घाटी के अमर शहीदों को लैलूंगा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा में बलिदान को किया नमन*

Spread the love

*झीरम घाटी के अमर शहीदों को लैलूंगा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा में बलिदान को किया नमन*
लैलूंगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा द्वारा झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर लोकतंत्र की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौरतलब है कि 25 मई 2013 को बस्तर संभाग के दरभा विकासखंड स्थित झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया था। इस दर्दनाक हमले में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्कालीन अध्यक्ष स्वर्गीय नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल, वरिष्ठ आदिवासी नेता स्वर्गीय महेंद्र कर्मा, दिनेश पटेल, उदय मुदलियार सहित कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं सुरक्षा जवान शहीद हुए थे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने कहा कि झीरम घाटी के शहीदों का बलिदान कांग्रेस पार्टी कभी नहीं भूलेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और जनहित की आवाज को दबाने के लिए किया गया यह हमला बेहद दुखद और निंदनीय था। शहीद नेताओं के संघर्ष, विचार और सेवा भाव आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ठंडाराम बेरा ने कहा कि झीरम घाटी के शहीदों ने लोकतांत्रिक मूल्यों और जनअधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र साह ने कहा कि झीरम घाटी की घटना छत्तीसगढ़ के इतिहास का एक काला अध्याय है। शहीद नेताओं की स्मृति और उनके संघर्ष को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शहीदों के आदर्शों पर चलकर संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिलीप केरकेट्टा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष दुर्योधन यादव, सतीश शुक्ला, महामंत्री प्रमोद प्रधान, आलोक गोयल, शिव शंकर पैंकरा, शानू खान, जनपद सदस्य मनीराम कुजूर, पूर्णावती पैंकरा, कुसुम खलखो, विनय जायसवाल, सीताराम यादव, शिव शंकर प्रधान, शंकर साय सिदार, कंस राम प्रजा, जीवन पटेल, घासीराम पैंकरा, दशमती पैंकरा उजियार, पोथीसिंह, इंद्र साय टोप्पो, दसकेतन यादव, मोहन पटेल, सुनीता बड़ा, तेज सिंह दीवान, जूगलाल भगत, गुणनिधि भोई, ललित राठिया, खगेश्वर मालाकार, अपरांश सिंहा, रोशन साहू, सम्राट महंत, विक्की वैष्णव, तेजश बंजारे, जगदीश सिदार, रोशन पटेल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.