LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*स्वच्छता के उत्कृष्ट कार्य पर खम्हार के स्वच्छग्राही समूह का सम्मान*

Spread the love

*स्वच्छता के उत्कृष्ट कार्य पर खम्हार के स्वच्छग्राही समूह का सम्मान*

*“स्वच्छ गांव-स्वस्थ समाज” का दिया संदेश, अन्य पंचायतों को भी मिली प्रेरणा*

रायगढ़, 28 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के तहत जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के खम्हार में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) रायगढ़ के अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छग्राही समूह को सम्मानित किया गया।
            ग्राम पंचायत खम्हार के स्वच्छग्राही समूह के अध्यक्ष एवं सचिव को जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीनव बिरजू राठिया द्वारा साड़ी एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समूह द्वारा गांव में स्वच्छता जागरूकता, साफ-सफाई एवं सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राठिया ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक दायित्व है। ग्राम खम्हार के स्वच्छग्राही समूह ने जिस समर्पण और जिम्मेदारी के साथ गांव को स्वच्छ एवं जागरूक बनाने का कार्य किया है, वह अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर उन्होंने “स्वच्छ गांव-स्वस्थ समाज” का संदेश देते हुए ग्रामीणों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। यह सम्मान स्वच्छता दीदियों के उत्साह, मेहनत और समर्पण का प्रतीक बताया गया, जिसने गांव में स्वच्छ वातावरण निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.