LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

**रायगढ़  जिले में एसीबी की  कार्यवाही ।*

Spread the love

**रायगढ़  जिले में एसीबी की  कार्यवाही ।*

**ग्रामीण से  राजस्व रिकॉर्ड में नाम सुधार का आदेश कराने के एवज में तहसील छाल के बाबू द्वारा मांगी गई थी 1 लाख  रुपए की  रिश्वत,प्रथम  किश्त की राशि 60000 रुपए  लेते हुए पकड़ा  गया।

*
**ग्राम धसका मुड़ा जिला, रायगढ़ निवासी भानुप्रताप पटेल द्वारा  एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की  शिकायत की गई थी कि उसकी परिचित महिला कंचन बाई की ग्राम धसका मुड़ा स्थित  जमीन के रिकॉर्ड में नाम कचरा लेख हो गया था तथा उसके द्वारा कंचन बाई की जमीन को क्रय किया जाना था जिस पर अपना नाम सुधार कराने के लिए कंचन बाई ने उसे जिम्मेदारी दी थी जिस पर उसने कंचन बाई से नाम सुधार के लिए आवेदन तहसील कार्यालय छाल में लगवाया था जो नाम सुधार का आदेश कराने के एवज में तहसील के  बाबू तुलाराम पटेल  के द्वारा 1 लाख रुपए रिश्वत  की मांग की जा रही है किंतु वह बाबू को 1 लाख  रुपए  रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।।
शिकायत का सत्यापन
कराने पर शिकायत सही पाई गई तथा प्रथम किश्त की राशि के रूप में 60000 रुपए की व्यवस्था कर पाने की जानकारी प्रार्थी द्वारा दी गई  जिस पर  ट्रैप की योजना तैयार की गई ।  आज दिनांक 29.05.26  को प्रार्थी  को तहसील ऑफिस छाल में आरोपी के  पास पैसा लेकर भेजा गया जो आरोपी  द्वारा प्रार्थी से रिश्वती रकम स्वीकार किए जाने पर आसपास फैली   एसीबी टीम द्वारा उसे पकड़   लिया गया।रिश्वत में ली गई राशि 60000 रुपए को  आरोपी  से बरामद कर लिया गया है तथा   आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है।आरोपी बाबू का मूल पद सहायक शिक्षक है तथा वह तहसील छाल में बाबू के रूप में अटैच था ।गौरतलब है कि  एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की  जा रही है इसी अनुक्रम में उक्त कार्यवाही  की गई ।एसीबी द्वारा  किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना देने हेतु अपील की गई है।।।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.