लैलूंगा के प्राचीन शिव मंदिर में भक्ति की बही सरिता, विजय साहू एंड मंडली की शानदार प्रस्तुति ने बांधा समां*




*लैलूंगा के प्राचीन शिव मंदिर में भक्ति की बही सरिता, विजय साहू एंड मंडली की शानदार प्रस्तुति ने बांधा समां*
लैलूंगा। नगर के प्राचीन शिव मंदिर में मंदिर के नवनिर्माण के तृतीय वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंदिर समिति द्वारा भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक विजय साहू एंड मंडली ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विजय साहू एंड मंडली ने एक से बढ़कर एक शिव भजनों और धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी। “बम बम भोले” और “शिव तांडव” जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर के नवनिर्माण के तीन वर्ष पूर्ण होने पर यह आयोजन श्रद्धालुओं की आस्था और सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आसपास के गांवों एवं नगर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति संगीत का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी एवं फूलों से सजाया गया था, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय हो गया। आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
मंदिर समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी भक्तों, सहयोगकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461



