LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतीक पाठक मार्तण्ड गौरव सम्मान से सम्मानित*

Spread the love

*पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतीक पाठक मार्तण्ड गौरव सम्मान से सम्मानित*

रायपुर। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए युवा पत्रकार प्रतीक पाठक को प्रतिष्ठित मार्तण्ड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, निष्पक्ष पत्रकारिता तथा समाज हित में किए जा रहे सतत कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
यह सम्मान International Naturopathy Organization (INO) एवं Positive Health Zone द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जिनमें पत्रकारिता के क्षेत्र से प्रतीक पाठक का चयन विशेष रूप से किया गया।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि प्रतीक पाठक ने अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सामने लाने का कार्य किया है। उनकी निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणादायक है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रतीक पाठक ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने पाठकों, सहयोगियों और मार्गदर्शकों को देते हुए कहा कि भविष्य में भी वे जनहित के मुद्दों को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ उठाते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे सम्मान पत्रकारों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रतीक पाठक को मिले इस सम्मान पर पत्रकारिता जगत, मित्रों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.