LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*विभागीय कार्यों की समीक्षा, रिकॉर्ड संधारण और ऑनलाइन पोर्टलों में त्रुटिरहित प्रविष्टि पर विशेष फोकस*

Spread the love

*विभागीय कार्यों की समीक्षा, रिकॉर्ड संधारण और ऑनलाइन पोर्टलों में त्रुटिरहित प्रविष्टि पर विशेष फोकस*

*विद्यालयों में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए लिपिकों को मिला मार्गदर्शन*

*समयबद्ध कार्य निष्पादन, वित्तीय अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और विभागीय निर्देशों के पालन करने के निर्देश*

रायगढ़, 3 जून 2026/ विद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी संचालन, विभागीय योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन तथा शासन के निर्देशों के समयबद्ध पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर के निर्देश एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.व्ही.राव के मार्गदर्शन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायगढ़ में विकासखंड के समस्त हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के लिपिकों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
            बैठक में विद्यालय स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं, छात्रवृत्ति, यू-डाइस डेटा प्रविष्टि, नामांकन, परीक्षा संबंधी कार्यों, वित्तीय प्रबंधन तथा अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने सभी लिपिकों से विभागीय कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का आह्वान किया। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय पटेल ने कहा कि विद्यालयों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अभिलेखों का व्यवस्थित एवं अद्यतन संधारण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी लिपिकों को शासन एवं विभाग द्वारा जारी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने, विभागीय पत्राचार का समय पर निराकरण करने तथा ऑनलाइन पोर्टलों में जानकारी दर्ज करते समय विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर उपलब्ध अभिलेखों की गुणवत्ता और अद्यतन स्थिति ही विभागीय कार्यों की सफलता का आधार है। किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही से न केवल प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ करें।

*पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान*
बैठक में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.पी. पटेल एवं अनिल साहू ने भी उपस्थित लिपिकों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता बनाए रखने पर बल देते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं, वित्तीय अभिलेखों, छात्रवृत्ति वितरण, यू-डाइस, नामांकन, परीक्षा एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों का संचालन पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने संकुल स्तर पर सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करने, विभाग द्वारा मांगी गई जानकारी एवं प्रतिवेदन निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने तथा उच्च कार्यालयों से प्राप्त निर्देशों का त्वरित पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी लिपिकों से आपसी समन्वय, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में विकासखंड रायगढ़ के विभिन्न विद्यालयों से आए सभी लिपिक उपस्थित रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.