LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता, सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद का भंडारण जारी*

Spread the love

*किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता, सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद का भंडारण जारी*

*किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण पर विशेष फोकस*

*अब तक 7 हजार मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण*

रायगढ़, 5 जून 2026/ खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए जिले में किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जिला प्रशासन एवं सहकारिता विभाग के समन्वित प्रयासों से सहकारी समितियों में रासायनिक उर्वरकों का निरंतर भंडारण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि खेती-किसानी के महत्वपूर्ण समय में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
            अपेक्स बैंक के जिला नोडल अधिकारी श्री एस.पी.सिंह ने बताया कि जिले की 79 सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वर्तमान में समितियों में रासायनिक खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा किसानों की मांग के अनुरूप लगातार आपूर्ति की जा रही है। अब तक किसानों को 7 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है।
             जिला प्रशासन द्वारा उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है। आवश्यकता के अनुरूप समितियों में अतिरिक्त भंडारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके। कृषि विभाग द्वारा किसानों को संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाने के लिए रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ हरी खाद, जैव उर्वरक एवं नीलहरित काई जैसे पर्यावरण अनुकूल विकल्पों के उपयोग हेतु भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अलावा आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन एवं सहकारिता विभाग द्वारा खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को समय पर आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध हो सके तथा बेहतर फसल उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.