रोटरी क्लब में लैलूंगा की चमक , नवनीत (बंटी) अग्रवाल को मिला उत्कृष्ट सचिव सम्मान




रोटरी क्लब में लैलूंगा की चमक , नवनीत (बंटी) अग्रवाल को मिला उत्कृष्ट सचिव सम्मान
लैलूंगा। रोटरी जगत में एक बार फिर लैलूंगा का नाम गौरवान्वित हुआ है। समाजसेवा, संगठनात्मक नेतृत्व एवं रोटरी गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए नवनीत (बंटी) अग्रवाल को “Excellent Secretary Award” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें रोटरी क्लब में बतौर सचिव उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के लिए प्रदान किया गया।
नवनीत (बंटी) अग्रवाल लैलूंगा के प्रतिष्ठित व्यवसायी होने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में रोटरी क्लब द्वारा अनेक जनहितकारी एवं सेवा कार्य सफलतापूर्वक संचालित किए गए, जिसकी सराहना पूरे रोटरी परिवार द्वारा की जा रही है।
गौरतलब है कि बंटी ऑटोमोबाइल्स के संचालक नवनीत (बंटी) अग्रवाल पिछले लगभग 27 वर्षों से क्षेत्रवासियों को अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। व्यवसाय के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें क्षेत्र में एक सम्मानित और लोकप्रिय पहचान दिलाई है।
रोटरी क्लब द्वारा मिले इस सम्मान से न केवल अग्रवाल परिवार बल्कि पूरे लैलूंगा क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ऐसे सम्मान समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्वों को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाते हैं।
Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461



