LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

पेट्रोल पंप में लूट करने वाले मालिक पर चाकू से हमला

Spread the love

पेट्रोल पंप में लूट करने वाले मालिक पर चाकू से हमला

आरोपी को 7 साल की सजा

रायगढ़ । स्थानीय गोमती फ्यूल्स पेट्रोल पंप में लूट की नीयत से घुसकर मालिक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को न्यायालय ने कड़ी सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा के न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने आरोपी अस्मित नाग को दोषी ठहराते हुए सात वर्ष के सश्रम कारावास तथा अर्थदंड से दंडित किया है। अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला थाना घरघोड़ा के अपराध क्रमांक 106/2024 से संबंधित है। घटना 28 अप्रैल 2024 की रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच की है। उस समय कसैया स्थित गोमती फ्यूल्स पेट्रोल पंप के कार्यालय में कर्मचारी राजकुमार यादव और उमेश यादव सो रहे थे, जबकि पंप संचालक खीरू राय कार्यालय में कंप्यूटर पर कार्य कर रहे थे।इसी दौरान आरोपी अस्मित नाग कार्यालय के भीतर पहुंचा और पैसे रखने वाला बैग उठाकर बाहर जाने लगा। खीरू राय ने उसकी गतिविधि पर संदेह होने पर उसे रोकते हुए बैग छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर खीरू राय के पेट पर लगातार दो वार कर दिए और मौके से भाग निकला। घटना के बाद शोर सुनकर कर्मचारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल खीरू राय को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रायगढ़ रेफर किया गया था।प्रार्थी राजकुमार यादव की सूचना पर तत्कालीन थाना प्रभारी शरद चंद्रा के नेतृत्व मे उप निरीक्षक करमू साय पैंकरा ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी अस्मित नाग ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया।मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सभी गवाहों के बयान, दस्तावेजी साक्ष्य एवं दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार किया। सुनवाई पूर्ण होने के बाद न्यायालय ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 458, 394 एवं 307 के तहत दोषी करार देते हुए प्रत्येक धारा में 7-7 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 1,000-1,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।मामले में राज्य शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने प्रभावी पैरवी की।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.