LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*रोजगार दिवस एवं आवास दिवस पर ग्रामीण विकास योजनाओं को मिली नई गति*

Spread the love

*रोजगार दिवस एवं आवास दिवस पर ग्रामीण विकास योजनाओं को मिली नई गति*

*अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर, हितग्राहियों से किया गया सीधा संवाद*

रायगढ़, 8 जून 2026/ जिले में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति प्रदान की गई। इस दौरान महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, जनमन योजना तथा वीबी-जीरामजी के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और योजनाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
           जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे ने बताया कि जिले में प्रत्येक माह रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ योजनाओं के प्रभावी संचालन की निगरानी भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार और आवास से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आवास दिवस के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना एवं जनमन योजना के अंतर्गत अपूर्ण आवासों वाले हितग्राहियों से संपर्क स्थापित कर उन्हें शीघ्र आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
           बैठक एवं ग्राम स्तरीय कार्यक्रमों में लंबित आवासों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। प्रशासन ने आवास पूर्णता की गति बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने के निर्देश भी दिए।

*बरभौना में 76 श्रमिकों ने किया तालाब गहरीकरण कार्य, जल संरक्षण को मिली मजबूती*

रोजगार दिवस के अवसर पर ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मांग दर्ज कराने, उपलब्ध रोजगार अवसरों तथा मनरेगा के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए जल संरक्षण एवं जल संवर्धन कार्यों को प्राथमिकता देने, वृक्षारोपण की तैयारियों में तेजी लाने तथा प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जनपद पंचायत खरसिया के ग्राम पंचायत बरभौना में तालाब गहरीकरण कार्य के तहत 76 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। यह कार्य न केवल स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
            महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत जलदूत ऐप में समय-सीमा के भीतर डेटा अपलोड, लंबित देयताओं की प्रविष्टि एवं भुगतान संबंधी कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। वीबी-जीराम जी के अंतर्गत जल सुरक्षा, ग्रामीण आजीविका, ग्रामीण अधोसंरचना तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.