LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

हांथी ने मचाया मौत का कोहराम ,  4 लोगों को उतारा मौत के घाट उतारा …. गाँव में पसरा मातम

Spread the love

हांथी ने मचाया मौत का कोहराम ,  4 लोगों को उतारा मौत के घाट उतारा …. गाँव में पसरा मातम

एक परिवार के 3 और पड़ोसी को दंतैल ने लिया चपेट में

जशपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है । जिले के बगीचा वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक दंतैल हाथी ने 4 लोगो लोगों को मौत के घाट उतार दिया है ।

पूरी घटना बगीचा नगर पंचायत इलाके की है। जानकारी अनुसार 4 लोगों में से 3 ब्यक्ति एक ही परिवार के हैं जबकि 1 मृतक पड़ोसी बताया जा है।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे बगीचा नगर पंचायत के वार्ड नं 9 गम्हरिया में दल से बिछड़ा हुआ हांथी मोहल्ले में घुस गया और एक ही परिवार के पिता पुत्री और चाचा को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक इनकी चीख सुनकर पड़ोसी युवक जब मौके पर पहुँचा तो दंतैल ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया और उसकी भी  मौत हो गयी।

स्थानीय लोगो के बताये अनुसार  हाथी ने सबसे पहले पिता और पुत्री पर हमला किया । जब इन्होंने जान बचाने को लेकर चीखना चिल्लाना शुरू किया तो चाचा को लगा कि पिता पुत्री झगड़ा कर रहे है झगड़ा छुड़ाने के उद्देश्य से चाचा जब वहाँ पहुँचा तो हाथी ने उसे भी लपेटे में लिया। तीनो की चीख चिल्लाहट सुनकर पडोसी को भी यही लगा कि घर मे झगड़ा हो रहा है और पडोसी घर पर पंहुचा तो हांथी ने उसे भी मौत के आगोश में सुला दिया ।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.