LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*
*रायगढ़ पुलिस*
*दिनांक : 24 जून, 2026*

🚨 *“अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

🚨 *घर में अकेली युवती के साथ जबरन अभद्रता, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी*

🚨 *घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा*

🚨 *महिला संबंधी अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता — एसएसपी शशि मोहन सिंह*

      *24 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने युवती से छेड़छाड़, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

*घर में अकेली युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट*

         जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय पीड़िता ने दिनांक 22 जून 2026 को थाना घरघोड़ा में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर में अकेली थी। सुबह करीब 11:30 बजे रंजीत कुर्रे जबरन उसके घर में घुस आया और बेइज्जती करने की नीयत से उसका हाथ एवं बांह पकड़ने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके बाल पकड़कर खींचते हुए हाथ-थप्पड़ से मारपीट की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 201/2026 धारा 333, 74, 75, 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

       विवेचना के दौरान पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें प्राप्त चोटों को सामान्य प्रकृति का पाया गया। पुलिस द्वारा प्रार्थिया के निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घरघोड़ा पुलिस ने तत्काल *आरोपी रंजीत कुर्रे पिता सागर कुर्रे 27 साल घरघोडा* के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर कल दिनांक 24.06.2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिदार, महिला प्रधान आरक्षक उषारानी तिर्की और आरक्षक यशवंत यादव की अहम भूमिकाा रही ।

👉  *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

        *“महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़, हिंसा और अभद्र व्यवहार करने वालों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं से जुड़े अपराधों में ‘अभियान संवेदना’ के तहत तत्काल कार्रवाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”*

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.