LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

*वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के रायगढ़ ब्रांच का किया लोकार्पण

Spread the love

*वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के रायगढ़ ब्रांच का किया लोकार्पण*

रायगढ़, 11 अगस्त 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने आज अग्रोहाधाम में आयोजित कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के रायगढ़ शाखा का शुभारंभ किया। इस मौके पर इस्ट्यिूट्ट ऑफ चार्टड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रंजीत कुमार अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
       इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कहा कि यह पहल हमारे युवाओं को रायगढ़ में विश्वस्तरीय शिक्षा व पेशेवर अवसर प्रदान करेगी। इसके साथ ही अकाउंटिंग और वित्तीय सेवाओं में उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को विकसित अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लेकर हम चल रहे हैं। इसमें चार्टेड अकाउंटेंट्स की अहम भूमिका होगी। उन्होंने  आर्टिफिशियल इंटीलिजेंस की उपयोगिता पर युवाओं से विशेष रूप से कहा कि भविष्य में इसका दायरा काफी विस्तृत होगा। वित्तीय प्रबंधन में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस महत्वपूर्ण किरदार अदा करेगा। ऐसे में युवाओं को अपने आप को इसके लिए भी तैयार करना चाहिए। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में इस संस्थान की शाखा के स्थापना से अंचल में संचालित औद्योगिक इकाइयों को इसका टैक्सेशन और ऑडिट से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। साथ ही यहां के युवा जो सीए के रूप अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए भी काफी सहूलियत होगी।            
     इस मौके पर आईसीएआई रायगढ़ ब्रांच के मैनेजिंग कमिटी के चेयरमैन सीए बालकीशन केडिया, वॉइस चेयरमेन सीए आलोक कुमार अग्रवाल , सचिव सीए अरूण कुमार अग्रवाल, ट्रेजरआर सीए करण अग्रवाल सहित रायगढ़ सीए एसोसिएशन के सदस्यों सहित झारसूगड़ा, भिलाई, बिलासपुर, रायपुर एवं दिल्ली आईसीएआई के सद्स्य भी मौजूद रहेl

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.