LATEST NEWS
कोडासिया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में नए सांस्कृतिक मंच की घोषणा विद्यार्थियों एवं कोटवार को किया ग... कचरे में संभावना तलाशने वाली आर्चना की सोच अब राष्ट्रीय मंच पर* धरहर पंचायत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वॉं स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त एवं जन्मदिन के अवसर पर मुसकट्टी के प्रा. शाला. मे विशेष आयोजन* स्वतंत्रता दिवस पर वीरेंद्र साह का संदेश: “आजादी सिर्फ बंधनों से मुक्ति नहीं, बेहतर भविष्य गढ़ने का ... अमरदीप विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर* अमरदीप विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर* रिमझिम बारिश भी नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज्बा, संत माइकल स्कूल में शान से लहराया तिरंगा* *रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर हुआ रायगढ़* *प्रेस विज्ञप्ति*
August 16, 2026

*लैलूंगा में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प*

WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.31.44_436f42bb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.39_e7a6569b
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.38_f60ada22
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.23.07_23afb6cb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 21.58.35_92380853
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.58.12_b9c15691
WhatsApp Image 2024-08-12 at 21.59.50_d7ddc622
Spread the love

*लैलूंगा में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प*
लैलूंगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक स्थानीय यादव भवन में ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने तथा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत गत माह में हुए संगठनात्मक एवं जनहित के कार्यों की समीक्षा से हुई। पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए आगामी माह की कार्ययोजना तैयार की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि ब्लॉक, मंडल, सेक्टर एवं बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पदाधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
बैठक में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं पर गंभीर मंथन किया गया। इन मुद्दों के समाधान के लिए प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु चरणबद्ध ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन, जनसंपर्क अभियान एवं अन्य लोकतांत्रिक कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया।
पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समन्वय और सक्रियता के साथ प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने तथा जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनकर जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की अपील की।
अध्यक्षीय उद्बोधन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र शाह ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता का विश्वास ही कांग्रेस की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने तथा क्षेत्र की प्रत्येक जनसमस्या के समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा जनता के हितों की लड़ाई को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सतीश शुक्ला, दिलीप केरकेट्टा, शकुंतला भगत, आलोक गोयल, शंकर लाल यादव, धर्मेंद्र कुमार बेहेरा, निवास लकड़ा, गुणनिधि भोई, परमानंद पैंकरा, खगेश्वर मालाकार, ललित राठिया, जुगलाल भगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.