LATEST NEWS
कोडासिया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में नए सांस्कृतिक मंच की घोषणा विद्यार्थियों एवं कोटवार को किया ग... कचरे में संभावना तलाशने वाली आर्चना की सोच अब राष्ट्रीय मंच पर* धरहर पंचायत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वॉं स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त एवं जन्मदिन के अवसर पर मुसकट्टी के प्रा. शाला. मे विशेष आयोजन* स्वतंत्रता दिवस पर वीरेंद्र साह का संदेश: “आजादी सिर्फ बंधनों से मुक्ति नहीं, बेहतर भविष्य गढ़ने का ... अमरदीप विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर* अमरदीप विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर* रिमझिम बारिश भी नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज्बा, संत माइकल स्कूल में शान से लहराया तिरंगा* *रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर हुआ रायगढ़* *प्रेस विज्ञप्ति*
August 16, 2026

*कृत्रिम पैर ने लौटाई जिंदगी की रफ्तार, जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से बबीता के जीवन में लौटी नई उम्मीद*

WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.31.44_436f42bb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.39_e7a6569b
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.38_f60ada22
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.23.07_23afb6cb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 21.58.35_92380853
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.58.12_b9c15691
WhatsApp Image 2024-08-12 at 21.59.50_d7ddc622
Spread the love

*कृत्रिम पैर ने लौटाई जिंदगी की रफ्तार, जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से बबीता के जीवन में लौटी नई उम्मीद*

*वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी और कलेक्टर के संवेदनशील निर्णय से मिली दो लाख रुपए की सहायता, तत्काल लगवाया गया कृत्रिम पैर*

*अब आत्मविश्वास के साथ सामान्य जीवन जी रही हैं बबीता, शासन-प्रशासन के प्रति जताया आभार*

रायगढ़, 7 जुलाई 2026/ कभी जीवन से निराश हो चुकीं 27 वर्षीय बबीता यादव के जीवन में अब फिर से उम्मीद, आत्मविश्वास और मुस्कान लौट आई है। जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल और त्वरित सहयोग ने उन्हें न केवल कृत्रिम पैर उपलब्ध कराया, बल्कि फिर से सामान्य जीवन जीने का संबल भी दिया। आज बबीता आत्मनिर्भर होकर पहले की तरह अपने दैनिक कार्य कर रही हैं और अपने जीवन को नए उत्साह के साथ आगे बढ़ा रही हैं।
           रायगढ़ जिले के ग्राम मुरालपाली निवासी बबीता यादव के साथ पिछले वर्ष एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। घटना के बाद उनके बाएं पैर में गंभीर संक्रमण हो गया, जो धीरे-धीरे हड्डियों तक पहुंच गया। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद संक्रमण को नियंत्रित करना संभव नहीं हो सका और अंततः 27 जनवरी 2025 को उनका बायां पैर काटना पड़ा। इस घटना ने उनके सामने शारीरिक, मानसिक और सामाजिक चुनौतियों का पहाड़ खड़ा कर दिया। अचानक आए इस बदलाव से उनका जीवन मानो ठहर-सा गया था और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आगे सामान्य जीवन कैसे जी पाएंगी।
           विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बबीता ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी तथा कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर कृत्रिम पैर लगवाने के लिए सहायता का निवेदन किया। उनकी स्थिति को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए कलेक्टर ने सहानुभूतिपूर्वक उनके आवेदन पर तत्काल दो लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कृत्रिम पैर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
           कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप रायपुर स्थित इंडो लाइट्स संस्थान से समन्वय स्थापित कर बबीता यादव के लिए आधुनिक कृत्रिम पैर लगवाया गया। कृत्रिम पैर लगने के बाद उनके जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आया है। अब वे सहजता से चल-फिर रही हैं, अपने दैनिक कार्य स्वयं कर रही हैं और पहले की तरह सामान्य जीवन जीने लगी हैं। बबीता यादव ने भावुक होकर कहा कि कृत्रिम पैर मिलने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है मानो उनका जीवन फिर से पटरी पर लौट आया हो। उन्होंने इस मानवीय सहयोग और संवेदनशील पहल के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी तथा कलेक्टर के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता ने उन्हें नया जीवन और नई उम्मीद दी है। इन्होंने आज अपर कलेक्टर से भेट कर इस सहयोग के लिए राज्य शासन, जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.