LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*महतारी वंदन योजना : महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई पहचान*

Spread the love

*महतारी वंदन योजना : महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई पहचान*

*हर माह की आर्थिक सहायता से बढ़ रहा है महिलाओं का आत्मविश्वास, महतारी वंदन योजना बन रही सशक्तिकरण का आधार*

रायगढ़, 11 जुलाई 2026/समाज के समग्र विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर दिखाई देता है। इसी सोच को साकार करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की। यह योजना केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बन गई है।
              योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से राशि जमा की जाती है। इससे सहायता राशि बिना किसी मध्यस्थ के सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रही है। नियमित आर्थिक सहयोग से महिलाओं में आर्थिक सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और वे परिवार की जिम्मेदारियों में पहले से अधिक आत्मविश्वास के साथ भागीदारी निभा रही हैं। आज जारी हुई 29वीं किस्त ने एक बार फिर महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है।

*घरेलू जरूरतों से लेकर भविष्य की सुरक्षा तक बन रही सहारा*

महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग महिलाएं अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप कर रही हैं। यह राशि घर के राशन, रसोई, बच्चों की पढ़ाई, स्कूल की फीस, पुस्तकें, यूनिफॉर्म, स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों तथा अन्य घरेलू खर्चों को पूरा करने में सहायक बन रही है। अनेक महिलाएं नियमित बचत कर भविष्य की जरूरतों के लिए आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रही हैं। कई हितग्राही अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर रही हैं।

*स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम*

योजना ने महिलाओं को केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की नई प्रेरणा भी दी है। कई महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, पशुपालन, सब्जी उत्पादन, किराना दुकान, खाद्य प्रसंस्करण तथा अन्य छोटे व्यवसायों में इस राशि का उपयोग कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। इससे वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी बना रही हैं।

*बढ़ा आत्मविश्वास, मजबूत हुआ सम्मान*

नियमित आर्थिक सहायता ने महिलाओं के आत्मविश्वास को नई मजबूती दी है। पहले जहां छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब वे स्वयं निर्णय लेने में सक्षम हो रही हैं। परिवार की आर्थिक व्यवस्था में उनकी भागीदारी बढ़ी है और उनके विचारों को अधिक महत्व मिलने लगा है। इससे महिलाओं के आत्मसम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी सकारात्मक वृद्धि हुई है।

*गांवों तक दिखाई दे रहा सकारात्मक बदलाव*

ग्रामीण क्षेत्रों में भी महतारी वंदन योजना का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर बचत, स्वरोजगार और आयवर्धन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। इससे आर्थिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता बढ़ी है और परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन की नई तस्वीर भी सामने आ रही है।

*रायगढ़ की शारदा यादव और चंपा सिदार ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार*

रायगढ़ की हितग्राही शारदा यादव ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह राशि घर के राशन और अन्य आवश्यक खर्चों में काफी सहायक होती है। सरकार महिलाओं के हित में अच्छा कार्य कर रही है और इस योजना से महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा का एहसास हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। वहीं श्रीमती चंपा सिदार ने कहा कि महतारी वंदन योजना आज केवल एक आर्थिक सहायता योजना नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन चुकी है। नियमित आर्थिक सहयोग के माध्यम से यह योजना महिलाओं को अपने परिवार की जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभाने, भविष्य के लिए बचत करने, स्वरोजगार अपनाने तथा समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान कर रही है। यही कारण है कि महतारी वंदन योजना आज प्रदेश सहित जिले की अनेक महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की एक प्रेरक कहानी बन चुकी है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.