LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

प्रेस विज्ञप्ति

Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति

कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में अनियमितताओं के विरोध में अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

कसडोल, 15 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कसडोल इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, कसडोल में फर्जी बिलिंग, वित्तीय अनियमितताओं एवं छात्रावास संचालन में व्याप्त गड़बड़ियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के नाम विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कसडोल को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में अभाविप ने आरोप लगाया कि छात्रावास में शासकीय राशि के उपयोग को लेकर गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। परिषद ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा यदि फर्जी बिलिंग, वित्तीय गड़बड़ी अथवा अन्य अनियमितताएं पाई जाती हैं तो दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।

अभाविप ने यह भी कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास छात्राओं के सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण आवास तथा शिक्षा के उद्देश्य से संचालित किए जाते हैं। ऐसे संस्थानों में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचार छात्राओं के हितों के साथ अन्याय है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

परिषद ने प्रशासन से मांग की कि छात्रावास की समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पारदर्शी जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए, ताकि छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो।

अभाविप ने चेतावनी दी कि यदि मामले की शीघ्र एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो विद्यार्थी परिषद छात्रहित एवं जनहित में चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन सौंपने के  दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , जिला संयोजक मलय साहू, गौतम साहू नवीन साहू,निखिल ,अमित कुमार , केसरी नंदन निर्मलकर,नागेश , प्रमोद साहू ,हिमांशु टंडन, ओम प्रकाश, रागिनी , समीर, नागेश दास  , कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.