LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

गौरी शंकर मंदिर नहरपारा में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई भव्य महाआरती, भजन-कीर्तन एवं महाभंडारा*

Spread the love

*गौरी शंकर मंदिर नहरपारा में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई भव्य महाआरती, भजन-कीर्तन एवं महाभंडारा*
लैलूंगा, रायगढ़। सावन माह के पावन अवसर पर लैलूंगा के नहरपारा स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर में सोमवार को भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में भव्य महाआरती, संगीतमय भजन-कीर्तन एवं महाभंडारे का आयोजन अत्यंत श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया तथा महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम ऑटो मोबाइल एवं समिति के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। समिति के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुति राधा रानी मंडली, शांति नगर द्वारा दी गई। भगवान शिव एवं श्री राधा-कृष्ण की महिमा का गुणगान करते हुए प्रस्तुत किए गए भजनों ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे और भजनों पर झूमते हुए भगवान का स्मरण करते रहे।
मंदिर समिति ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को महाभंडारे की सेवा श्रद्धेय राधा कृष्ण मेहर जी द्वारा निरंतर प्रदान की जाती है, जिसके माध्यम से सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त करते हैं। यह सेवा वर्षों से निरंतर जारी है और स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुकी है।
मंदिर के संरक्षक आचार्य पंडित सोनू शर्मा महाराज जी की इस आयोजन में विशेष भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन, धार्मिक प्रेरणा एवं सतत प्रयासों से मंदिर में आयोजित प्रत्येक धार्मिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सावन माह में भगवान शिव की आराधना, सेवा, सत्संग एवं मानव कल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में महाआरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा, सहयोग और धार्मिक एकता का अनुपम उदाहरण देखने को मिला, जिसकी नगरवासियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.