LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने अधिकारियों को दिलाई ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शपथ*

Spread the love

*कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने अधिकारियों को दिलाई ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शपथ*

रायगढ़, 13 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज समय-सीमा की बैठक में सभी जिला अधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की शपथ दिलाई। सभी ने शपथ ली कि तिरंगा फहराकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करेंगे तथा भारत के विकास और प्रगति के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे।
            उल्लेखनीय है कि 09 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य देश के हर नागरिक को स्वतंत्रता की भावना से जोडऩा और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है। तिरंगा न केवल एक राष्ट्रीय ध्वज है, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और देशभक्ति का प्रतीक भी है। जब हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा, तो यह देश की एकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देगा। सभी नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा करने का आग्रह किया गया है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.