LATEST NEWS
कोडासिया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में नए सांस्कृतिक मंच की घोषणा विद्यार्थियों एवं कोटवार को किया ग... कचरे में संभावना तलाशने वाली आर्चना की सोच अब राष्ट्रीय मंच पर* धरहर पंचायत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वॉं स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त एवं जन्मदिन के अवसर पर मुसकट्टी के प्रा. शाला. मे विशेष आयोजन* स्वतंत्रता दिवस पर वीरेंद्र साह का संदेश: “आजादी सिर्फ बंधनों से मुक्ति नहीं, बेहतर भविष्य गढ़ने का ... अमरदीप विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर* अमरदीप विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर* रिमझिम बारिश भी नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज्बा, संत माइकल स्कूल में शान से लहराया तिरंगा* *रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर हुआ रायगढ़* *प्रेस विज्ञप्ति*
August 16, 2026

लैलूँगा कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! हीरालाल राठिया बने सह सोशल मीडिया प्रभारी, जिला कांग्रेस ने जारी किया नियुक्ति आदेश

WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.31.44_436f42bb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.39_e7a6569b
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.38_f60ada22
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.23.07_23afb6cb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 21.58.35_92380853
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.58.12_b9c15691
WhatsApp Image 2024-08-12 at 21.59.50_d7ddc622
Spread the love

लैलूँगा कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! हीरालाल राठिया बने सह सोशल मीडिया प्रभारी, जिला कांग्रेस ने जारी किया नियुक्ति आदेश

ब्लॉक संगठन को मजबूत करने नई टीम तैयार, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

लैलूंगा/रायगढ़, 5 अगस्त 2026।
लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष विरेन्द्र साह की अनुशंसा, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी के अनुमोदन तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुमति के बाद नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार ग्राम बनेकेला निवासी हीरालाल राठिया को लैलूंगा ब्लॉक का सह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

आदेश में बताया गया है कि जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तारेन डनसेना, मीडिया प्रभारी पोखराज डनसेना एवं सह-प्रभारी टेकराम साहू की आपसी सहमति से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाएंगे तथा प्रदेश नेतृत्व की जनहितकारी योजनाओं और संदेशों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे।

आदेश की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, जिला प्रभारी चंद्रदेव रॉय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र साह, प्रवक्ता तारेन डनसेना, मीडिया प्रभारी पोखराज डनसेना सहित संबंधित पदाधिकारियों को प्रेषित की गई है।

नई नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संगठन अब सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी गतिविधियों और जनसरोकारों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की तैयारी में जुट गया है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.