LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

धरहर पंचायत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वॉं स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

धरहर पंचायत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वॉं स्वतंत्रता दिवस




गौरेला पेंड्रा मरवाही। ग्राम पंचायत धरहर में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। पंचायत भवन परिसर में आयोजित इस समारोह की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पूजा अर्चना और माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात ग्राम के सरपंच श्यामा गनपत कुमार भानू ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के समय उपस्थित सभी लोगों ने झंडे को सलामी देकर राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय के उद्घोष से परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में वीर शहीदों को याद किया गया और उनके बलिदान को नमन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पंचायत के पंच एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी। समारोह का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


इस अवसर पर श्यामा गनपत कुमार भानू (सरपंच), उपसरपंच दीपक कुमार पुरी, अजय उरेती, गेंदलाल पुरी, बेनी प्रसाद पुरी,बिहारी पुरी, हरि लोधा, मुन्नू लहरें, मनोज भट्ट, धीरेंद्र मरपच्ची, नोहर सिंह, बैजनाथ लोधा, बेच्चन अहिरेश, सुनील पुरी,रूकमणी पुरी, गीता यादव, शांति पुरी, उर्मिला कंवर सहित महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.