LATEST NEWS
जिला जेल में 460 बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प* *प्राथमिक शालाओं में गणित मेला और हिंदी कहानी मेले से रोचक हुई पढ़ाई* *प्रेस विज्ञप्ति* सुशासन की पहल जनता के करीब पहुंचेगा प्रशासन, 4 नवंबर से हर बुधवार घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर* *प्रेस विज्ञप्ति* ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी *प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग
October 17, 2026

प्रेस विज्ञप्ति

Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति
रायगढ़ पुलिस
दिनांक 24 अगस्त 2026

🚨 ऑपरेशन अंकुश : जंगल में जुआ खेल रहे 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹11,400 नगद समेत 3 बाइक और 3 मोबाइल जब्त

🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई, लैलूंगा-रैरुमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम ने की घेराबंदी*रायगढ़, 24 अगस्त* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर रैरुमाखुर्द और लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम भालूपखना जंगल में जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹11,400 नगद, 52 पत्ती ताश, 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन तथा 1 लाल रंग की छींटदार दरी जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध चौकी रैरुमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भालूपखना जंगल में नहर किनारे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी रैरुमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में थाना लैलूंगा एवं चौकी रैरुमाखुर्द की संयुक्त पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 8 व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में देवराज अग्रवाल (50), निवासी पत्थलगांव; नितई राम केंवट (72), निवासी राजपुर; रामजीवन राठिया (40), निवासी रैरुमाखुर्द; कुंवर सिंह अगरिया (70), निवासी सिसरिंगा; सुखीराम चकधारी (52), निवासी रैरुमाखुर्द सुकबासुपारा; भोजकुमार यादव (लगभग 33-37 वर्ष), निवासी चरखापारा; झनकराम कंवर (52), निवासी राजपुर वार्ड क्रमांक-08 लैलूंगा तथा तुलाराम साहू (51), निवासी चरखापारा चौकी रैरुमाखुर्द शामिल हैं। पुलिस ने फड़ एवं आरोपियों के पास से उक्त नगदी, ताश की पत्ती, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं दरी को गवाहों के समक्ष जब्त किया। सभी आरोपियों को चौकी रैरुमाखुर्द लाकर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

*प्रेस विज्ञप्ति*
*रायगढ़ पुलिस*
*दिनांक 24 अगस्त 2026*

🚨 *ऑपरेशन अंकुश : जंगल में जुआ खेल रहे 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹11,400 नगद समेत 3 बाइक और 3 मोबाइल जब्त*

🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई, लैलूंगा-रैरुमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम ने की घेराबंदी*

    *रायगढ़, 24 अगस्त* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं  एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर रैरुमाखुर्द और लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम भालूपखना जंगल में जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹11,400 नगद, 52 पत्ती ताश, 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन तथा 1 लाल रंग की छींटदार दरी जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध चौकी रैरुमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

         पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भालूपखना जंगल में नहर किनारे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी रैरुमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में थाना लैलूंगा एवं चौकी रैरुमाखुर्द की संयुक्त पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 8 व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में देवराज अग्रवाल (50), निवासी पत्थलगांव; नितई राम केंवट (72), निवासी राजपुर; रामजीवन राठिया (40), निवासी रैरुमाखुर्द; कुंवर सिंह अगरिया (70), निवासी सिसरिंगा; सुखीराम चकधारी (52), निवासी रैरुमाखुर्द सुकबासुपारा; भोजकुमार यादव (लगभग 33-37 वर्ष), निवासी चरखापारा; झनकराम कंवर (52), निवासी राजपुर वार्ड क्रमांक-08 लैलूंगा तथा तुलाराम साहू (51), निवासी चरखापारा चौकी रैरुमाखुर्द शामिल हैं। पुलिस ने फड़ एवं आरोपियों के पास से उक्त नगदी, ताश की पत्ती, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं दरी को गवाहों के समक्ष जब्त किया। सभी आरोपियों को चौकी रैरुमाखुर्द लाकर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

           *“जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों अथवा जंगल क्षेत्रों में जुआ खेलने वालों के साथ-साथ जुआ खिलाने और संरक्षण देने वालों पर भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”*

             एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी रैरुमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रीतम बघेल, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, राम रतन भगत, भेनासियुस खेस्स, आरक्षक भेखलाल सिदार, आशीष तिग्गा, प्रमोद भगत, अमल तिग्गा एवं संत पटेल की अहम भूमिका रही।एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश *“जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों अथवा जंगल क्षेत्रों में जुआ खेलने वालों के साथ-साथ जुआ खिलाने और संरक्षण देने वालों पर भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”* एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी रैरुमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रीतम बघेल, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, राम रतन भगत, भेनासियुस खेस्स, आरक्षक भेखलाल सिदार, आशीष तिग्गा, प्रमोद भगत, अमल तिग्गा एवं संत पटेल की अहम भूमिका रही।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.