सैनिकों को राखी भेजने में भाजपा मंडल मुकड़ेगा जिला में प्रथम

सैनिकों को राखी भेजने में भाजपा मंडल मुकड़ेगा जिला में प्रथम
रायगढ़ जिले में देश के वीर सैनिकों को राखी भेजने के अभियान में भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मंडल अध्यक्ष श्री संजय पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत के मार्गदर्शन तथा श्रीमती बेदमती भगत, अध्यक्ष महिला मोर्चा, भाजपा मंडल मुकड़ेगा के अथक परिश्रम एवं सक्रिय प्रयासों से देश के वीर सैनिकों के लिए राखियां भेजी गईं।
इस सराहनीय कार्य के लिए श्रीमती बेदमती भगत को माननीय श्री ओ.पी. जी के हाथों सम्मानित किया गया, जो भाजपा मंडल मुकड़ेगा के लिए गौरव का विषय है।
यह सम्मान सैनिकों के प्रति सम्मान, स्नेह और राष्ट्रभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने के लिए किए गए समर्पण का प्रमाण है। भाजपा मंडल मुकड़ेगा की इस उपलब्धि से पूरे मंडल में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है।
Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

