LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*टीबी मरीजों को किया गया फूड बास्केट वितरित*

Spread the love

*टीबी मरीजों को किया गया फूड बास्केट वितरित*

रायगढ़, 3 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में उपचाररत टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड खरसिया के 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फूड बास्केट वितरित किए गए। साथ ही मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी जागरूक किया गया।
             कलेक्टर के निर्देशन तथा सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीबी से उपचाररत मरीजों के लिए दवाओं का नियमित सेवन जितना जरूरी है, उतना ही महत्वपूर्ण पर्याप्त एवं पौष्टिक आहार लेना भी है। इसी उद्देश्य से फूड बास्केट का वितरण किया गया, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान अतिरिक्त पोषण मिल सके और वे जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को टीबी की दवा नियमित रूप से लेने, उपचार अवधि पूरी करने तथा पौष्टिक भोजन को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में समाज और निजी संस्थाओं की भागीदारी के महत्व पर भी जोर दिया गया।

*निजी संस्था ने 50 मरीजों को लिया गोद*

शारडा एनर्जी एंड मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड, नहरपाली द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विकासखंड खरसिया के 50 उपचाररत टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया। इस पहल से मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण प्राप्त करने में सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के विकासखंड खरसिया नोडल अधिकारी डॉ.एस.के. राठिया, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. जयकुमारी चौधरी, जिला कार्यक्रम समन्वयक टीबी श्री सुरेश कुमार गुप्ता, एसटीएस श्रीमती प्रमिला साहू तथा शारडा एनर्जी एंड मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीएमओ डॉ. महेश लाल, फाइनेंस हेड श्री सुनील कांतिकार, कोल कमर्शियल श्री वीरेंद्र कुमार साहू सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.