LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

अमरदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

Spread the love

अमरदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

लैलूंगा। अमरदीप पुस्तक माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समारोह हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम की तैयारियों से लेकर आयोजन तक सक्रिय सहभागिता निभाई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर विद्यालय पहुंचकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। बच्चों द्वारा आकर्षक पालना भी बनाकर लाया गया। प्राथमिक कक्षा के बच्चे विशेष रूप से राधा-कृष्ण के वेश में सजकर आए। विद्यालय परिवार द्वारा उनका तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

इसके पश्चात राधा-कृष्ण की वेशभूषा में आए बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों को पालने में झुलाया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

जन्माष्टमी उत्सव के अंतर्गत विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतियोगिता का आनंद लिया। विद्यालय परिवार द्वारा प्रतियोगिता को व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को प्रसाद का वितरण किया गया। विद्यालय परिवार ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं सद्भावना की भावना से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और बच्चों के उत्साहपूर्ण सहयोग से जन्माष्टमी समारोह अत्यंत आनंदमय एवं यादगार रहा।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.