LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

प्रेस विज्ञप्ति*

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*
*रायगढ़ पुलिस*
*दिनांक 7 सितंबर 2026*

🚨 *शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी*

🚨 *आदतन बदमाश मार्शल यादव और साथी सुनील सारथी गिरफ्तार, तीन अलग-अलग चोरी के मामलों का हुआ खुलासा*

      *रायगढ़ 7 सितंबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जूटमिल पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शारदा होंडा शोरूम के यार्ड से चोरी की गई 4 एक्टिवा स्कूटी बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जूटमिल क्षेत्र से करीब एक-दो माह पूर्व चोरी की गई HF Deluxe और Dream Yuga मोटरसाइकिल की चोरी करना भी स्वीकार किया। पुलिस द्वारा दोनों मोटरसाइकिलों को पूर्व में अलग-अलग स्थानों से लावारिस हालत में बरामद किया जा चुका था।

     आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना जूटमिल के तीन अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने करीब 4.50 लाख रुपये की संपत्ति बरामद करने में सफलता हासिल की है।

*शोरूम यार्ड में घुसकर अलग-अलग दिनों में चुराईं 4 स्कूटी*

     जानकारी के अनुसार, 14 से 17 अगस्त 2026 के बीच मिट्ठुमुड़ा स्थित शारदा होंडा शोरूम के यार्ड से चार एक्टिवा स्कूटी चोरी होने की रिपोर्ट 20 अगस्त को थाना जूटमिल में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 461/2026, धारा 303(2) बीएनएस* के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

              अपराध विवेचना दरम्यान थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत को मुखबीर से  सूचना मिला कि आरोपियों के पास चोरी की स्कूटी रखी हुई है । पूछताछ में मार्शल यादव ने अपने साथी सुनील सारथी के साथ शोरूम यार्ड में चोरी के इरादे से घुसना स्वीकार किया। आरोपी के अनुसार यार्ड में नई स्कूटियों की कतार लगी थी और कई वाहनों में चाबी लगी हुई थी। दोनों ने अलग-अलग दिनों में चार स्कूटियां चोरी कीं और उन्हें सुनील सारथी के घर के नीचे नगर निगम कॉलोनी में छिपाकर रखा था। दोनों आरोपी चोरी के वाहनों को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चारों चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद कर लीं।

*पुरानी चोरी भी खुली, दो बाइक पहले ही हो चुकी थीं बरामद*
             पूछताछ में आरोपी मार्शल यादव ने करीब दो माह पूर्व HF Deluxe मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया। बाइक चोरी करने के बाद पेट्रोल खत्म होने पर आरोपी ने उसे पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास छोड़ दिया था। जूटमिल पुलिस ने बाइक को लावारिस हालत में बरामद कर लिया था। इस संबंध में *थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 374/2026, धारा 303(2) बीएनएस दर्ज* है।

               इसी तरह आरोपी ने करीब एक माह पूर्व गांधीनगर-काशीराम चौक से Dream Yuga मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AB-8156 चोरी करना भी स्वीकार किया। बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर उसे कोड़ातराई के पास छोड़ दिया गया था, जिसे पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद किया था। इस मामले में *थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 439/2026, धारा 303(2) बीएनएस* के तहत अपराध दर्ज है।

*चक्रधरनगर और कोतवाली क्षेत्र में भी चोरी की जानकारी*

                पूछताछ के दौरान आरोपी मार्शल यादव ने चक्रधरनगर और कोतवाली थाना क्षेत्रों में भी कई स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना बताया है। पुलिस इन वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

                 *आरोपी मार्शल यादव आदतन बदमाश है, कई बार पुलिस उसे बाइक चोरी में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है,  पिछले माह ही चक्रधरनगर पुलिस द्वारा उसे छोटे अतरमुड़ा क्षेत्र में स्कूटी चोरी के मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था।*

*गिरफ्तार आरोपी*
1. मार्शल यादव पिता धनसिंह यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी मिट्ठुमुड़ा, गांधी नगर, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।
2. सुनील सारथी उर्फ चद्दर पिता रामलाल सारथी, उम्र 34 वर्ष, निवासी भजनडीपा, नगर निगम कॉलोनी, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.