LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

बड़ी खबर | लैलूंगा में नियमों को हवा में उड़ाती गाड़ी!

Spread the love

बड़ी खबर | लैलूंगा में नियमों को हवा में उड़ाती गाड़ी!

न नंबर प्लेट की चिंता, न फिटनेस का डर! हवा से टकराकर सड़क पर दौड़ रही गाड़ी, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?

रायगढ़/लैलूंगा। लैलूंगा की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने यातायात नियमों और जिम्मेदार विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क पर दौड़ रही एक गाड़ी बदन बस को लेकर नंबर प्लेट और फिटनेस जैसे जरूरी मानकों पर सवाल उठ रहे हैं।

लोगों का कहना है कि अगर किसी वाहन की नंबर प्लेट निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं है या वाहन की फिटनेस संदिग्ध है, तो ऐसे वाहन सड़क पर कैसे दौड़ रहे हैं? आखिर जांच और कार्रवाई की जिम्मेदारी संभालने वाले विभाग की नजर ऐसे वाहनों पर क्यों नहीं पड़ रही?

नियम सिर्फ कागजों में या सड़क पर भी लागू होंगे?

सड़क सुरक्षा के लिए वाहन की वैध नंबर प्लेट, फिटनेस और अन्य जरूरी दस्तावेज बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या लैलूंगा में वाहन जांच केवल औपचारिकता बनकर रह गई है?

यदि वाहन के दस्तावेज या फिटनेस में कोई कमी है तो जिम्मेदार विभाग को नियमानुसार जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं यदि वाहन सभी मानकों को पूरा करता है तो संबंधित विभाग द्वारा स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

जनता पूछ रही—आखिर कब होगी जांच?

स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित यातायात एवं परिवहन विभाग मौके पर वाहन की जांच करे और नंबर प्लेट, फिटनेस, परमिट तथा अन्य दस्तावेजों की वैधता स्पष्ट करे।

अब देखने वाली बात यह होगी कि सड़क पर नियमों की खुलेआम अनदेखी के सवाल पर जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करते हैं या मामला भी बाकी शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाता है?

नोट: वाहन से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। संबंधित विभाग का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.